फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: नाश्ते में कीजिए इस पौष्टिक चीज का सेवन, दूर होगी विटामिन्स की कमी और पाचन भी रहेगा ठीक

Sat, 22 Mar 2025 07:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

रोज सुबह नाश्ते में चाय-कॉफी की जगह अंजीर वाला दूध पीना शुरू कर दीजिए। स्वाद और सेहत दोनों के लिए ये बहुत लाभकारी है। अंजीर वाले दूध का स्वाद इतना गजब का होता है कि इसे बच्चे भी खूब पसंद करेंगे।

विज्ञापन
Benefits Of Anjeer Milk in hindi roj anjeer wala doodh peene ke fayde
आहार को रखें पौष्टिक - फोटो : Freepik.com
loader

अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। भोजन से अगर आपको शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में न प्राप्त हो रहे हों तो डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जरूर शामिल कर लें जिनसे विटामिन्स और मिनरल्स की आसानी से पूर्ति की जा सके। 

रोज सुबह नाश्ते में चाय-कॉफी की जगह अंजीर वाला दूध पीना शुरू कर दीजिए। स्वाद और सेहत दोनों के लिए ये बहुत लाभकारी है। अंजीर वाले दूध का स्वाद इतना गजब का होता है कि इसे बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। अंजीर और दूध दोनों ही पौष्टिकता से भरपूर होते हैं जिनसे आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी पा सकते हैं।

Benefits Of Anjeer Milk in hindi roj anjeer wala doodh peene ke fayde
अंजीर वाले दूध का सेवन - फोटो : Freepik.com

नाश्ते में अंजीर वाला दूध

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह-सुबह अंजीर वाले दूध का सेवन पौष्टिक विकल्प है। इससे आपको दिनभर काम करने का ताकत तो मिलती ही है साथ ही ये शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है। चाय-कॉफी को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है, इसकी जगह पर रोज सुबह नाश्ते के साथ  अंजीर वाला दूध पीना, सेहत को ठीक रखने में आपके लिए बहुत फायदमंद हो सकता है।

Benefits Of Anjeer Milk in hindi roj anjeer wala doodh peene ke fayde
पाचन के लिए फायदेमंद - फोटो : Adobe Stock

अंजीर वाले दूध के कई फायदे

इस दूध में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने, मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने, सूजन को कम करने के साथ जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह पेय पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है। अगर आपको दूध अच्छा नहीं लगता है तो अंजीर को आधे कप पानी में भिगो दें और इसे खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits Of Anjeer Milk in hindi roj anjeer wala doodh peene ke fayde
दूध और अंजीर का सेवन - फोटो : Freepik.com

विटामिन्स-मिनरल्स का खजाना

अंजीर को दूध में भिगोकर सेवन करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दूध में विटामिन-ए, सी, के और कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक तथा आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दूध में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसे पीने से इसमें पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड सेरोटोनिन में बदल जाता है, जो नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ाता है, जिससे अच्छी नींद आती है। 

विज्ञापन
Benefits Of Anjeer Milk in hindi roj anjeer wala doodh peene ke fayde
डॉक्टर की सलाह जरूरी - फोटो : Freepik

इन बातों का रखें ध्यान

अंजीर में मौजूद अत्यधिक फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं, अंजीर वाला दूध कई स्वास्थ्य लाभ देता है। अगर आपको मधुमेह है या आप खून पतला करने वाली किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो इस दूध के सेवन से पहले आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह जरूर लें। डायबिटीज के मरीजों को भी इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में अंजीर शुगर लेवल को बढ़ाने वाला हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed