फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के समय में करें इस 'वेजिटेबल जूस' का सेवन, इम्यूनिटी और खून बढ़ाने में है सहायक

Sun, 02 May 2021 07:28 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 02 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Beetroot And Carrot Juice may helpful to to boost immunity
वेजिटेबल जूस के फायदे अनेक - फोटो : pexels
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey


प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना के समय में लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर विशेष जोर देने को कहा जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी है उन्हें इस समय वायरस के संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। आहार विशेषज्ञों की मानें तो हम अपने भोजन में कुछ चीजों को शामिल करके बड़ी आसानी से इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही एक जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से न सिर्फ आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं साथ ही जिन लोगों को खून की कमी है, यह उनके लिए भी बेदह फायदेमंद माना जाता है।
Beetroot And Carrot Juice may helpful to to boost immunity
चुकंदर और गाजर के जूस के हैं कई फायदे - फोटो : Pixabay
चुकंदर और गाजर का जूस
आहार विशेषज्ञ डॉ प्रिया पांडेय कहती हैं कि कोरोना के समय में जहां आपको इम्यूनिटी और पोषण का ख्याल साथ-साथ रखना है, ऐसे में आपके लिए चुकंदर और गाजर का जूस कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ आपको वायरल संक्रमण से दूर रखने में सहायक है, साथ ही इनमें मौजूद विटामिन और पोषक तत्व  कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
 
Beetroot And Carrot Juice may helpful to to boost immunity
चुकंदर से बढ़ती है इम्यूनिटी - फोटो : Pixabay
कैसे तैयार करें इम्यूनिटी बढ़ाने वाला यह जूस
आहार विशेषज्ञ बताती हैं कि सबसे पहले आप गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह से धो लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। यहां आपको 8-10 करी पत्ते और एक इंच अदरक की भी आवश्यकता होगी। इन सभी सामग्रियों को एक जूसर में डालकर इनका जूस तैयार करें। इस जूस में आप नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाकर पी सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको लाभ मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beetroot And Carrot Juice may helpful to to boost immunity
कई रोगों के लिए फायदेमंद है यह जूस - फोटो : pixabay
क्या हैं इसके फायदे?
चुकंदर को आयरन और विटामिन सी से भरपूर माना जाता है, जो शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए एक ढाल के रूप में काम करती है।
वहीं दूसरी ओर, गाजर को विटामिन ए और सी से भरपूर माना जाता है जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। एंटीऑक्सिडेंट्स, प्रतिरक्षा कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से सुरक्षित करता है। इसके अलावा गाजर को विटामिन बी 6 का भी बेहतर स्रोत माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक है। अदरक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों को दूर रखने के साथ संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
 
विज्ञापन
Beetroot And Carrot Juice may helpful to to boost immunity
पाचन और एनीमिया की समस्या में चुकंदर का करें सेवन - फोटो : Social media
चुकंदर के अन्य फायदे

आहार विशेषज्ञों के अनुसार इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा दैनिक रूप से चुकंदर का सेवन करने से आपको निम्न लाभ भी मिलते हैं।
  • जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है उन लोगों के लिए भी चुकंदर का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • शरीर में हो रहे सूजन को कम करने में सहायक है।
  • पाचन में सुधार करता है।
  • मस्तिष्क को स्वास्थ्य रखने में मदद कर सकता है।
  • चुकंदर में कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते हैं, ऐसे में यह कई तरह के कैंसर से भी सुरक्षा देता है।
  • जो लोग वजन कम करने की कोशिश में हैं उनके लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है।
--------------------
नोट: डॉ प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed