बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा असर सेहत पर डाला है। समय की कमी, खाने-पीने और सोने की कोई तहजीब और पाबंदी नहीं होने के चलते ऐसी कई छोटी-मोटी बीमारियां हमारे शरीर में रहती हैं जिनके लक्षण तो हमें दिखाई देते हैं लेकिन हम उन पर ध्यान नहीं देते।
ब्लड प्रेशर और शुगर का मरीज बना रही हैं ये 5 आदतें, इन्हें नहीं बदला तो खराब हो जाएगा हार्ट
दरअसल, शरीर में खून पहुंचाने के लिए धमनियों और नसों की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनका पूरे शरीर में जाल बिछा होता है। खास बात यह है कि इन्हीं धमनियों के जरिए ही हार्ट शरीर के सभी अंगों तक खून सप्लाई करता है। ऑक्सीजन इस्तेमाल करने के बाद ये सभी अंग खून को नसों के ही रास्ते से वापस हार्ट तक भेज देते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही धमनियां कठोर होने लगती हैं।
खास बात यह है कि कुछ खराब आदतों के चलते ये धमनियां समय से पहले खराब हो जाती हैं या डैमेज होने लगती हैं। यदि धमनियां खराब होने लगे तो ऑक्सीजनयुक्त् खून शरीर के अंगों तक नहीं पहुंचेगा इससे व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के चंगुल में फंस जाता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन 5 आदतों को तुरंत छोड़ें।
सिगरेट पीना छोड़ें
यदि आपको सिगरेट पीने की आदत है तो सबसे पहले इसे छोड़ दें। सिगरेट पीने से एक तो कैंसर होता है वहीं दूसरी ओर इसे पीने से फेफेड़ों की हालत खराब हो रही है। दरअसल, सिगरेट पीने से आपकी धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और खराब धमनियों से रक्त प्रवाह की समस्या होती है। परिणाम यह होता है कि इससे कई तरह की कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। सीधा सा अर्थ है कि परिणाम दिल के लिए अच्छा नहीं है।
शराब छोड़ें
यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ऐसे शौक से अब तौबा कर लीजिए। दरअसल, शराब पीने से आपकी धमनियों को नुकसान पहुंच रहा है। शराब के सेवन से धमनियां कठोर होती हैं। कई बार तो उनमें सूजन भी आ जाती है। इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा होता है।