फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Improve Strength: चाहते हैं शरीर रहे हमेशा ताकतवर? तो ये गलतियां आपकी 'सबसे बड़ी दुश्मन', तुरंत हो जाएं सावधान

Tue, 17 Oct 2023 08:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Oct 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
bad habits prevent us from reaching the fitness goals, how to increase strength and stamina of body
शरीर के स्ट्रेंथ को कैसे मजबूत करें? - फोटो : istock

शरीर की ताकत को बेहतर बनाए रखने, मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और जल्दी थकान-कमजोरी जैसी दिक्कतों से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार और दिनचर्या को ठीक रखने की सलाह देते हैं। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए मददगार हो सकता है। उम्र के साथ हमारा शरीर कमजोर होता जाता है, इसकी शक्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए कम उम्र से ही प्रयास करते रहना चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी चाहते हैं कि शरीर हमेशा ताकतवर बना रहे, मांसपेशियां कमजोर न हों तो जरूरी है दिनचर्या को ठीक रखा जाए। हम अपने दैनिक जीवन में कई ऐसी गलतियां करते हैं जो पूरे फिटनेस प्लान को बिगाड़ सकते हैं।

आइए जानते हैं कौन सी आदतें शरीर की स्ट्रेंथ को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिनपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने का जरूरत होती है?

bad habits prevent us from reaching the fitness goals, how to increase strength and stamina of body
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

पूरी तरह से न बंद करें कैलोरी वाली चीजों का सेवन

वजन को कम करने और फिटनेस को बेहतर रखने के लिए अक्सर आपने लो कैलोरी वाली चीजों के सेवन के बारे में लोगों को बात करते हुए सुना होगा। पर अगर आप कैलोरी का सेवन बिल्कुल कम कर देते हैं तो ये भी फायदे की जगह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। भोजन आपकी मांसपेशियों के लिए ईंधन है, और पर्याप्त कैलोरी नहीं लेने का मतलब है कि आपका शरीर खाली टैंक पर चल रहा है। इससे आपकी मांसपेशियों में क्षति होने का खतरा रहता है। संतुलित मात्रा में शरीर के लिए कैलोरी भी जरूरी है।

bad habits prevent us from reaching the fitness goals, how to increase strength and stamina of body
बहुत अधिक व्यायाम भी नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

बहुत अधिक व्यायाम करते हैं तो सावधान

नियमित व्यायाम करना, मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, पर अधिक लाभ के लिए यदि आप क्षमता से अधिक व्यायाम करते हैं तो इसके भी नुकसान हैं। बहुत अधिक व्यायाम, ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम (ओटीएस) के भी कई प्रकार के नुकसान हैं। इसके अतिरिक्त, शोध से पता चलता है बहुत अधिक व्यायाम के कारण नींद की गुणवत्ता, ऊर्जा के स्तर में कमी, लगातार मांसपेशियों में दर्द और मूड में बदलाव जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bad habits prevent us from reaching the fitness goals, how to increase strength and stamina of body
नींद विकारों की समस्या - फोटो : istock

नींद पूरी करना बहुत आवश्यक

शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए नींद पूरी करना बहुत जरूरी है। एक रात भी नींद पूरी न कर पाने की स्थिति में अगले दिन आपको थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है। अगर नींद की ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है। पर्याप्त नींद न लेने से आपके फिटनेस लक्ष्यों पर भी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
bad habits prevent us from reaching the fitness goals, how to increase strength and stamina of body
पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : istock

सबसे आवश्यक है, पौष्टिक चीजों का सेवन

शरीर की ताकत और स्ट्रेंथ को बेहतर रखने के लिए सबसे जरूरी है आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना, जिससे पूरे दिन काम करते रहने के लिए आपको ऊर्जा प्राप्त होती रहे। प्रोटीन, फल, सब्जियां और साबुत अनाज में शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी तत्व होते हैं। हालांकि अगर आप प्रोसेस्ड, चीनी-नमक और जंक-फास्ट फूड्स अधिक खाते हैं तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, इस तरह की चीजें आपके संपूर्ण फिटनेस के लिए हानिकारक हैं।




-----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed