एक नए अध्ययन का कहना है कि अगर महिलाएं गर्भावस्था में कुछ कॉमन एंटीबायोटिक लेती हैं तो शिशुओं में जन्म दोष का जोखिम बढ़ जाता है। इन एंटीबायोटिक को लेने से पैदा होने वाले शिशुओं में दिल और दिमाग की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और यह बात कही है। पेनिसिलिन के विकल्प के तौर पर ली जाने वाली ये एंटीबायोटिक त्वचा, फेफड़ों और जननांगों के संक्रमण के लिए ली जाती हैं।
गर्भावस्था में माओं को भूलकर भी नहीं लेनी चाहिए ये गोली, बच्चों को हो जाती है दिल- दिमाग की बीमारी
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 20 Feb 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन