फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये काम, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Tue, 23 Jun 2020 06:08 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 23 Jun 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Avoid these things after eating food it is bad for health
family lunch

खाना खाने के तुरंत बाद हमें बहुत सी सावधानियां बरतनी चाहिए। कभी-कभी खाना खाने के बाद कुछ लोगों को आलस आने लगता है तुरंत नींद आने लगती है ऐसा हमारी कुछ आदतों की वजह से होता है। इन आदतों की वजह हैं जाने-अंजाने हम खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे हमारे स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें जिनका सेवन खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

Avoid these things after eating food it is bad for health

अक्सर गर्मियों के दिनों में हम खाना खाने के तुरंत बाद एक दम ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ठंडा पानी पीने की वजह से खाने के गुच्छे जैसे बन जाते हैं, जिससे हमारी पाचन क्रिया में बाधा पड़ती हैं। इसलिए खाना खाने के कम से कम 45 मिनट के बाद ही पानी पीना सही रहता है। खाना खाने के बाद हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान का पानी ही पीना चाहिए।

 

Avoid these things after eating food it is bad for health
- फोटो : पेक्सेल्स

कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें खाने के बाद चाय या कॉफी लेने की आदत होती है। लेकिन इसमें मौजूद टैनिन नामक तत्व हमारी डाइजेशन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिसकी वजह से हमें भूख न लगना, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। जिसकी वजह से एनीमिया की शिकायत भी हो सकती है खाना खाने के एक या दो घंटों के बाद ही चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid these things after eating food it is bad for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये तो सभी को पता है कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है लेकिन खाना खाने के बाद स्मोकिंग करना और भी ज्यादा खतरनाक होता है। खाना खाने के बाद एक सिगरेट पीना दस सिगरेट पीने के बराबर होता है इससे अल्सर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

 

विज्ञापन
Avoid these things after eating food it is bad for health

फल खाना स्वास्थ्य सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है लेकिन क्या अगर फलों को खाली पेट खाया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद रहता है। खाना खाने के बाद फलों का सेवन करने से इन्हें पचाने में मुश्किल होती है, और फलों का पूरा लाभ हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है। आप फलों को स्नैक्स को रूप में अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed