फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन और पीरियड्स के असहनीय दर्द से छुटकारा दिलाएगा अदरक का पानी

Tue, 23 Jun 2020 05:45 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 23 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ginger water relieves the unbearable pain of menstruation and increasing weight
अदरक का पानी

अदरक हर भारतीय की रसोई में जरूर मिल जाएगा। अदरक को नॉर्मल सर्दी-जुकाम के लिए तो इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अदरक बहुत ही गुणकारी होता है। इसलिए इसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। अदरक में फाइबर, कैल्शियम, पौटेशियम, जिंजरोल, एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो हमें पीरियड्स के साथ कई और समस्याओं में फायदा पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे अदरक के सेवन से हम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

 

Ginger water relieves the unbearable pain of menstruation and increasing weight
महिलाओं में माहवारी की समस्या

पीरियड्स महिलाओं में हर महीने होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन कभी कभी पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है। हम कोई भी काम नहीं कर पाते हैं। अदरक के पानी के सेवन से इस दर्द में राहत मिलता है। क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। पीरियड्स के दिनों में रोजाना अदरक का गर्म पानी पीने से पेट में होने वाली मरोड़, सूजन में राहत मिलती है।

Ginger water relieves the unbearable pain of menstruation and increasing weight
मांसपेशियों में खिंचाव

अदरक में मांसपेशियों को सही करने की भी क्षमता होती है, जब हम एक्सरसाइज करते है तो शरीर में खिचांव की वजह से हमारी मांसपेशियां डैमेज हो जाती हैं। अदरक का पानी पीने से मसल्स को रिपेयर करने की प्रक्रिया तेज होती है। कसरत के बाद होने वाले इस तरह के खिंचाव में अदरक का पानी फायदेमंद होता है। इसका सेवन मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ginger water relieves the unbearable pain of menstruation and increasing weight
वजन घटाने में मददगार - फोटो : pixa

अदरक में जीरो कैलोरी होती है, साथ ही यह हमारे शरीर के फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करती है। जिससे यह वजन कम करने में आपकी मदद करती है। जिन लोगों को फैट की समस्या है, अदरक का सेवन उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

विज्ञापन
Ginger water relieves the unbearable pain of menstruation and increasing weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजकल लोगों में डायबिटीज की समस्या बहुत बढ़ती जा रही है। अदरक में पाए जाने वाले गुण डायबिटीज में फायदा पहुंचातें हैं यह हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने का काम करती है। जिससे हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed