{"_id":"69df3ceae4d47264430a3534","slug":"avoid-these-food-for-better-health-in-summer-season-garmi-me-kya-nahi-khana-chahiye-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Diet Tips: बढ़ने लगी है गर्मी, अब इन चीजों के सेवन से हर किसी को बचना चाहिए","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Diet Tips: बढ़ने लगी है गर्मी, अब इन चीजों के सेवन से हर किसी को बचना चाहिए
Wed, 15 Apr 2026 03:42 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:42 PM IST
सार
Avoid These Foods In Summer: अगर गर्मी के मौसम में आप अपनी तबीयत को खराब नहीं करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने से बचें और जितना हो सके इन चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में इन चीजों को खाने से बचें
- फोटो : AI
Avoid These Foods In Summer: बढ़ते तापमान और तेज धूप का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, हीट स्ट्रोक और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में सिर्फ ठंडे पेय पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह भी जरूरी है कि आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल कर रहे हैं और किनसे दूरी बना रहे हैं।
गर्मी के मौसम में इन चीजों को खाने से बचें
- फोटो : instagram
1. ज्यादा तला-भुना खाना
- गर्मी के मौसम में तला-भुना भोजन शरीर के लिए भारी साबित हो सकता है।
- ऐसे खाने में तेल और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती है।
- इससे गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन की समस्या बढ़ सकती है।
- ये शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा करता है, जिससे थकान और सुस्ती महसूस होती है।
गर्मी के मौसम में इन चीजों को खाने से बचें
- फोटो : Adobe stock
2. मसालेदार भोजन
- अधिक मिर्च-मसाले वाला खाना शरीर के तापमान को बढ़ा देता है।
- इससे पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।
- ज्यादा मसालेदार भोजन से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में इन चीजों को खाने से बचें
- फोटो : Instagram
3. जंक फूड और पैकेज्ड फूड
- चिप्स, बर्गर, नूडल्स और अन्य पैकेज्ड फूड में प्रिज़र्वेटिव्स, नमक और अनहेल्दी फैट्स होते हैं।
- ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं और पोषण की कमी भी पैदा करते हैं।
- नियमित रूप से इनका सेवन करने से थकान, सुस्ती और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में इन चीजों को खाने से बचें
- फोटो : Adobe stock
4. ज्यादा कैफीन
- चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक में कैफीन होता है, जो शरीर में डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है।
- कैफीन एक डाइयुरेटिक की तरह काम करता है, जिससे बार-बार पेशाब आता है।