मोटापा आपके स्वास्थ के लिए बेहद खतरनाक है। मोटे लोगों को कई तरह की बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है ऑटो इम्यून जिसके प्रति अभी भी ज्यादा लोग जागरुक नहीं हैं। कई बार लोग इस बीमारी को लंबे समय से झेल रहे होते हैं और उन्हें पता भी नहीं होता है। इस बीमारी में शरीर की कोशिकाओं में बदलाव आने लगता है। ऑटो इम्यून बीमारी में कई बार कोशिकाएं एक -दूसरे की विरोधी हो जाती हैं। इस बीमारी में दर्द एक अहम लक्षण है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करता है। इस बीमारी में शरीर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और शरीर में दर्द होने लगता है।
इस बीमारी की वजह से शरीर में होने लगता है तेज दर्द, मोटे लोगों को जल्दी लेती है चपेट में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन