Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं है ये बीमारी? इन शुरुआती लक्षणों से करें पहचान

Thu, 19 Nov 2026 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 19 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

Autism Symptoms In Children: ऑटिज्म कोई संक्रामक बीमारी नहीं, बल्कि न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है। हर ऑटिस्टिक बच्चा अलग होता है और उसकी क्षमताएं व जरूरतें भी अलग हो सकती हैं। इसलिए बच्चे के शुरुआती संकेतों को समझना और समय पर विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। 

विज्ञापन
Autism Symptoms In Children - Know Early Signs, Causes And Treatment here
ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए कौन-सी थेरेपी मददगार है? - फोटो : AI
Autism Symptoms In Children: आजकल बच्चों में ऑटिज्म यानी ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (Autism Spectrum Disorder-ASD) को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। यह एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है, जो बच्चे के बातचीत करने, दूसरों से जुड़ने, व्यवहार और सीखने के तरीके को प्रभावित कर सकती है। कई बार माता-पिता शुरुआती लक्षणों को सामान्य बचपन का व्यवहार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये जानकारी हर किसी के लिए काफी अहम है। इसलिए आइए जानते हैं बच्चों में ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण क्या हैं, इसकी पहचान कैसे होती है और समय पर थेरेपी व सहयोग से बच्चे के विकास में कैसे मदद मिल सकती है।

 
Trending Videos
Autism Symptoms In Children - Know Early Signs, Causes And Treatment here
ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए कौन-सी थेरेपी मददगार है? - फोटो : AI
सबसे पहले जानें ऑटिज्म क्या है?

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है। इसमें बच्चे के सामाजिक संपर्क, बातचीत और व्यवहार के पैटर्न में अंतर दिखाई दे सकता है। ऑटिज्म को स्पेक्ट्रम इसलिए कहा जाता है क्योंकि हर बच्चे में इसके लक्षण और जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ बच्चों को बातचीत और रोजमर्रा के कामों में ज्यादा मदद की जरूरत होती है, जबकि कुछ बच्चे अपेक्षाकृत स्वतंत्र तरीके से अपनी जिंदगी जी सकते हैं।

 
Autism Symptoms In Children - Know Early Signs, Causes And Treatment here
ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए कौन-सी थेरेपी मददगार है? - फोटो : Freepik.com
 बच्चों में ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण
  • आंखों से संपर्क कम करना
  • नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया न देना
  • बोलने में देरी होना
  • दूसरे बच्चों के साथ खेलने में रुचि कम होना
  • एक ही काम बार-बार करना
  • दिनचर्या में बदलाव पसंद न करना
  • आवाज और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता
  •  इशारों से अपनी बात न समझा पाना
  • खिलौनों से खेलने का अलग तरीका

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Autism Symptoms In Children - Know Early Signs, Causes And Treatment here
ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए कौन-सी थेरेपी मददगार है? - फोटो : AI
 किस उम्र में दिखने लगते हैं ऑटिज्म के लक्षण?

ऑटिज्म के संकेत अक्सर शुरुआती बचपन में दिखाई देने लगते हैं। कई बच्चों में 12 से 18 महीने की उम्र के आसपास कुछ संकेत पहचाने जा सकते हैं। आमतौर पर 2 साल की उम्र तक अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा इसका विश्वसनीय आकलन संभव हो सकता है।

ऑटिज्म होने के क्या कारण हैं?

ऑटिज्म का कोई एक निश्चित कारण नहीं है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार इसमें आनुवंशिक और कुछ जैविक एवं पर्यावरणीय कारकों की भूमिका हो सकती है।
  • आनुवंशिक कारण और पारिवारिक इतिहास।
  • मस्तिष्क के विकास से जुड़े कारक।
  •  गर्भावस्था और जन्म से जुड़े कुछ जोखिम कारक।

 
विज्ञापन
Autism Symptoms In Children - Know Early Signs, Causes And Treatment here
ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए कौन-सी थेरेपी मददगार है? - फोटो : AI
ऑटिज्म की पहचान कैसे होती है?

ऑटिज्म की पहचान किसी एक ब्लड टेस्ट या एक्स-रे से नहीं होती। इसके लिए विशेषज्ञ बच्चे के व्यवहार, बातचीत, सामाजिक संपर्क और विकास का आकलन करते हैं।

डॉक्टर जरूरत के अनुसार निम्नलिखित प्रक्रिया अपना सकते हैं:
  • बच्चे के विकास और व्यवहार का आकलन।
  • ऑटिज्म स्क्रीनिंग टेस्ट।
  • सुनने की क्षमता की जांच।
  •  भाषा और संचार कौशल का मूल्यांकन।
  • जरूरत के अनुसार अन्य मेडिकल जांच।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed