फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes Control Tips: इन खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है कम, मधुमेह रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद

Sat, 12 Feb 2022 05:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 12 Feb 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
low glycemic index foods for diabetics patients, tip to lower sugar level
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : iStock

Medically Reviewed by-


डा. अल्तमश शेख
(एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, डायबेटोलॉजिस्ट)
मुंबई


डायबिटीज, दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे 'साइलेंट किलर' के रूप में वर्गीकृत करते हैं, क्योंकि यह शरीर में कई अन्य गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर मधुमेह को समय रहते नियंत्रित करने के उपाय न किए जाएं और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाए तो इसके कारण किडनी, आंखों का रोशनी और अन्य कई अंगों पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों को उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम हों और फाइबर तथा अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हों। ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह पैमाना है जो बतलाता है कि कोई खास खाद्य पदार्थ कितनी तेजी से और कितनी मात्रा में शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इन चीजों का नियमित सेवन न सिर्फ ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है साथ ही शरीर को इसके कई तरह से अन्य लाभ भी हो सकते हैं। 

low glycemic index foods for diabetics patients, tip to lower sugar level
गाजर खान के फायदे - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगियों के लिए गाजर है फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज रोगियों के लिए गाजर का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।  यदि आप अपने दैनिक आहार में स्वस्थ और कम शुगर वाली सब्जियों को शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं तो गाजर इसका सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। जिन खाद्य पदार्थों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से कम होता है उन्हें शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है, गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 16 होता है जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर बनाता है। गाजर में फाइबर और प्रोटीन की भी मात्रा पाई जाती है, ऐसे में इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

low glycemic index foods for diabetics patients, tip to lower sugar level
मधुमेह में ब्राउन राइस के फायदे - फोटो : pixabay

ब्राउन राइस हो सकता है अच्छा विकल्प
आमतौर पर डायबिटीज से ग्रसित लोगों को चावल न खाने की सलाह दी जाती है, इसका मुख्य कारण चावल में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होती है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है। हालांकि ऐसे लोगों के लिए ब्राउन राइस का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है। युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) का अनुमान है कि लगभग 100 ग्राम कच्चे ब्राउन राइस में 0.9 ग्राम शुगर मौजूद होती है। इसके अलावा यह सफेद चावल की तुलना में कैलोरी में भी कम है जो इसे मधुमेह और वजन घटाने के अनुकूल बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
low glycemic index foods for diabetics patients, tip to lower sugar level
मशरूम है बेहद फायदेमंद - फोटो : istock

मशरूम के हैं कई तरह के स्वास्थ्य लाभ
अध्ययनों से पता चलता है कि शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम खाना सबसे बेहतर खाद्य पदार्थों में से एक हो सकता है। वजन घटाने में इसके अद्भुत फायदों का जिक्र मिलता है। अधिक वजन के कारण डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। मशरूम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10-15 के बीच होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए एक आदर्श भोजन बनाता है। यूएसडीए का अनुमान है कि 100 ग्राम सफेद मशरूम में लगभग 2 ग्राम शुगर होती है। मशरूम फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट का भी एक समृद्ध है। इसके सेवन से हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के विकास के जोखिम के कम होने के संकेत मिलते हैं।  



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed