फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आयुर्वेद ही नहीं मेडिकल साइंस भी मानता है इस औषधि को 'रोगनाशिनी', कई बीमारियों में है फायदेमंद

Thu, 25 Aug 2022 12:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Aug 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
ashwagandha benefits in hindi, best herbs for diabetes and energy
अश्वगंधा के सेवन के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

आयुर्वेद भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक है, इसकी औषधियों को कई प्रकार के रोगों के इलाज में काफी कारगर माना जाता रहा है। कई औषधियों को मेडिकल साइंस ने भी अध्ययनों में काफी फायदंमेद और बीमारियों में अति प्रभावी स्तर का पाया है। अश्वगंधा भी ऐसी ही एक प्रभावकारी औषधि है जिसका उपयोग वर्षों से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है।



अश्वगंधा आयुर्वेद की सबसे महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों में से एक है। तनाव को दूर करने, ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए हजारों वर्षों से अश्वगंधा को प्रयोग में लाया जाता रहा है।

अश्वगंधा को लेकर हुए अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने भी पाया कि इसमें कई प्रकार के यौगिक होते हैं जिनका शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य पर बेहतरीन असर हो सकता है। शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे तनाव-अवसाद में भी अश्वगंधा का सेवन करना आपको विशेष लाभ दे सकता है। आइए अश्वगंधा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से समझते हैं।

ashwagandha benefits in hindi, best herbs for diabetes and energy
अश्वगंधा से बढ़ती है शारीरिक शक्ति - फोटो : Getty Images

शारीरिक शक्ति में आता है सुधार

एथलीटों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि अश्वगंधा का सेवन करना एथलीटिक परफार्मेंस को बढ़ावा देने में भी लाभकारी हो सकता है। शोध के एक विश्लेषण में पुरुषों और महिलाओं पर किए गए इस अध्ययन से पता चलता है कि अश्वगंधा की खुराक शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ा सकती है, जिसमें व्यायाम के दौरान शक्ति और ऑक्सीजन का उपयोग शामिल है। पांच अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया कि अश्वगंधा लेने से स्वस्थ वयस्कों और एथलीटों में ब्लड ऑक्सीजन का स्तर भी बेहतर बना रहता है। 

ashwagandha benefits in hindi, best herbs for diabetes and energy
मानसिक स्वास्थ्य के लिए अश्वगंधा के लाभ - फोटो : istock

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि अश्वगंधा कुछ लोगों में अवसाद सहित अन्य मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकती है। एक अध्ययन में  शोधकर्ताओं ने सिज़ोफ्रेनिया वाले 66 लोगों में अश्वगंधा के प्रभावों को देखा। उन्होंने पाया कि जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 1,000 मिलीग्राम तक अश्वगंधा के अर्क का सेवन किया उनके लक्षणों में काफी तेजी से सुधार आया। तनाव और चिंता की समस्याओं को दूर करने में भी इस औषधि के अद्भुत लाभ देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ashwagandha benefits in hindi, best herbs for diabetes and energy
अश्वगंधा से कंट्रोल रहता है शुगर - फोटो : iStock

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद

अध्ययनकर्ता बताते हैं कि अश्वगंधा का सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में अश्वगंधा को उपयोगी पाया गया है। मधुमेह वाले लोगों पर किए गए नैदानिक अध्ययनों सहित 24 अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि अश्वगंधा, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन A1c (HbA1c), इंसुलिन, ब्लड लिपिड और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस मार्कर में कमी लाने में सहायक हो सकता है। हालांकि इसके अध्ययन सीमित हैं।

विज्ञापन
ashwagandha benefits in hindi, best herbs for diabetes and energy
अश्ववगंधा प्रजनन के लिए लाभकारी - फोटो : istock

प्रजनन क्षमता को लाभ 

अश्वगंधा की खुराक को कुछ अध्ययनों में पुरुष प्रजनन क्षमता को लाभ पहुंचाने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए भी कारगर पाया गया है। 40-70 वर्ष की आयु वाले पुरुषों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि इसका सेवन करना थकान के लक्षणों को कम करने और शरीर की ऊर्जा को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकता है। अश्वगंधा के सेवन से टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में लाभ देखा गया। प्रतिभागियों में भी टेस्टोस्टेरोन में 14.7% अधिक वृद्धि हुई।


----------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed