Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
कोरोना की इस विपरीत परिस्थिति से मुकाबले के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। कोई विटामिन सी का बहुत अधिक सेवन कर रहा है तो कोई योग और प्राणायाम से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित पोषण, व्यायाम और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। आमतौर पर भोजन से हमारी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं जिसके लिए लोगों को विटामिन के कैप्सूल और सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। पर क्या आप इसकी सही मात्रा के बारे में जानते हैं?
{"_id":"609137200a243b3ba47acf5d","slug":"are-you-taking-too-much-vitamins-and-supplements-get-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक विटामिन और सप्लीमेंट्स? हो सकते हैं ये नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना का डर: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक विटामिन और सप्लीमेंट्स? हो सकते हैं ये नुकसान
Tue, 04 May 2021 07:15 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Tue, 04 May 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना के डर में न करें ज्यादा विटामिन का सेवन
- फोटो : iStock
Trending Videos
विटामिन और सप्लीमेंट की ज्यादा मात्रा है नुकसानदायक
- फोटो : Pixabay
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से विटामिन की सही मात्रा हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है, उसी तरह निर्धारित मात्रा से अधिक होने पर शरीर में इसके प्रतिकूल परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में कोरोना से बचने के चक्कर में आपको बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन और सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
सबके लिए जरूरी नहीं है सप्लीमेंट्स
- फोटो : Social media
किन्हें है सप्लीमेंट्स की जरूरत?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि हमें सबसे पहले इस सवाल के बारे में समझने की जरूरत है। हर किसी को विटामिन की गोली और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं है। हमारे शरीर का तंत्र ऐसा है जो भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है, इसलिए सबसे आवश्यक है कि आप पौष्टिक आहार का सेवन करें। ऐसा करने से आपको किसी तरह के सप्लीमेंट्स की अवश्यकता नहीं होगी।

आहार में पौष्टिकता की कमी की भरपाई करते हैं सप्लीमेंट्स
- फोटो : Pixabay
सप्लीमेंट्स शब्द का अर्थ ही होता है पूरक। यानी कि अगर आप पौष्टिक आहार नहीं ले रहे हैं तो शरीर की आवश्यकताओं की भरपाई के लिए आपको विटामिन की गोली और फूड सप्लीमेंट्स की जरूरत हो सकती है। यदि आप संतुलित भोजन नहीं कर रहे हैं, आपको कोई ऐसी बीमारी है जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने से रोकती है या आपकी आंत में कोई दिक्कत है तो भी सप्लीमेंट्स से पोषक तत्वों की पूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विटामिन की अधिकता से हो सकती हैं कई बीमारियां
- फोटो : iStock
कितनी मात्रा से अधिक विटामिन सी हो सकती है नुकसानदायक
आहार विशेषज्ञों के अनुसार वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन 90 मिलीग्राम और वयस्क महिला को 75 मिलीग्राम विटामिन सी लेनी चाहिए। इससे ज्यादा की मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको किडनी की बीमारी, डायरिया, हेमोलिसिस, दांतों की समस्या और एस्ट्रोजन के स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है।