फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जी रहे हैं एक बेहतर सेक्स लाइफ?

Tue, 03 Dec 2019 07:21 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 03 Dec 2019 07:21 PM IST
are you living a better sex life how many times sex in a week is healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तमाम रिसर्च से पता चला है कि हम अक्सर ये सोचते हैं कि युवा ज्यादा सेक्स करते हैं। हमारी ये सोच हकीकत से परे है। यही हाल महिलाओं की सेक्स लाइफ को लेकर मर्दों की सोच का है। फ्रेंच ग्लोबल मार्केटिंग रिसर्च कंपनी इप्सो काफ़ी लंबे समय से ऐसी ही गलतफहमियों पर रिसर्च कर रही है। अब इस रिसर्च के नतीजे जल्द ही एक किताब की शक्ल में सामने आने वाले हैं। किताब का नाम है, 'द पेरिल्स ऑफ़ परसेप्शन।' इसी रिसर्च के तहत जब ब्रिटेन और अमरीका के लोगों से एक सवाल किया गया। उनसे ये पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि उनके देश में 18-29 साल की उम्र के लोगों ने पिछले चार हफ्तों में कितनी बार सेक्स किया होगा?

are you living a better sex life how many times sex in a week is healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस सवाल के जवाब में लोगों के औसत अनुमान ये थे कि दोनों ही देशों में इस उम्र के लोगों ने एक महीने में 14 बार सेक्स किया होगा। लेकिन हकीकत ये है कि ब्रिटेन में 18-29 साल के युवाओं ने एक महीने में केवल पांच बार और अमरीकी युवाओं ने महीने में चार बार सेक्स किया था। ये बात यौन बर्ताव पर हुए एक व्यापक सर्वे से सामने आई है। ब्रिटेन और अमरीका के लोगों के अनुमान का मतलब ये था कि उनके देश के युवा हर दूसरे दिन यौन संबंध बना रहे थे। यानी वो साल में 180 बार सेक्स कर रहे थे जबकि सच्चाई ये है कि ब्रिटेन और अमरीका के युवा साल में औसतन 50 बार ही सेक्स करते हैं।

are you living a better sex life how many times sex in a week is healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

युवतियों के सेक्स को लेकर भी गलतफहमी

हमारे अंदाज़ा लगाने की ये गलती बड़ी है। मगर, ये गलतफहमी की सबसे बड़ी मिसाल नहीं है। ब्रिटेन और अमरीका के मर्द अपने देश की युवतियों की सेक्स लाइफ़ को लेकर और भी गलतफहमियां पाले हुए हैं। ब्रिटेन के मर्द सोचते हैं कि उनके देश की युवतियों की सेक्स लाइफ बेहद शानदार है। वो महीने में औसतन 22 बार यौन संबंध बनाती हैं।

विज्ञापन
are you living a better sex life how many times sex in a week is healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं अमरीकी पुरुष सोचते हैं कि उनके देश की युवतियां महीने में 23 बार सेक्स करती हैं। इस अंदाज़े का मतलब ये हुआ कि औसत अमरीकी या ब्रिटिश युवती हफ्ते में हर कामकाजी दिन सेक्स करती है। इसके अलावा वो महीने में दो या तीन बार किसी खास मौके पर भी सेक्स करती है। सच तो ये है कि औसत अमरीकी या ब्रिटिश युवतियां महीने में पांच बार ही सेक्स करती हैं।

are you living a better sex life how many times sex in a week is healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तो, गलतफहमियों की इतनी भरमार की वजह क्या है? इसकी वजह हमारे खयालात भी हैं और जो हमें बताया जाता है, वो भी है। इंसान की नस्ल की बुनियाद सेक्स है। हमारा अस्तित्व सेक्स पर ही टिका हुआ है। लेकिन सेक्स को लेकर दुनियाभर के लोग तमाम गलतफहमियां पाले हुए हैं। हम इंसान के दूसरे सामाजिक बर्ताव को देखकर उसका ठीक-ठाक अंदाजा लगा सकते हैं पर सेक्स के साथ दिक्कत ये है कि आमतौर पर लोग ये काम पर्दे में करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed