फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असमंजस: कोरोना 'पॉजिटिव' मरीजों की 'निगेटिव' रिपोर्ट आ रही, इलाज में देरी से हो सकता है जान का संकट

Sat, 10 Oct 2020 12:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Antigen test or RT PCR Coronavirus test may negative of positive covid patients not assure tRUE report  by CT Scan or X-ray
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश और दुनिया में बढ़ती जा रहे कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए सबसे प्राथमिक चुनौती, इसकी जांच करना है। कोरोना वायरस की जांच के लिए दुनियाभर में तमाम तरह के जांच किट बनाए और विकसित किए जा चुके हैं। बहुत सारी तकनीकों ने कम समय और कम खर्च में कोरोना जांच का दावा किया। लेकिन देश में सबसे ज्यादा दो जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है- एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट। देश में कोरोना जांच की जो रफ्तार बढ़ी है, उसमें एंटीजन किट का अहम रोल रहा है। आरटीपीसीआर टेस्ट की अपेक्षा एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट कम समय में आ जाती है, लेकिन इसकी रिपोर्ट की एक्यूरेसी यानी सटीकता उतनी नहीं है। ढेरों पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आई हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट के बावजूद ऐसे मामले सामने आए हैं। ...तो आखिर इन नतीजों पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

Antigen test or RT PCR Coronavirus test may negative of positive covid patients not assure tRUE report  by CT Scan or X-ray
Coronavirus Antigen Test - फोटो : Social Media

देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के बावजूद मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। कोरोना के लक्षण दिखने पर जो लोग एंटीजन टेस्ट करा रहे हैं, उनमें से कइयों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोग जब आरटीपीसीआर टेस्ट करा रहे हैं तो उनमें से कइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव तो कुछ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव ही आ रही है। यानी कि केवल एंटीजन टेस्ट ही नहीं, बल्कि आरटीपीसीआर टेस्ट भी कोरोना मरीजों की सही रिपोर्ट नहीं दे रहा। 

Antigen test or RT PCR Coronavirus test may negative of positive covid patients not assure tRUE report  by CT Scan or X-ray
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जब संक्रमण गंभीर रूप ले रहा, तब अन्य तरह की जांच का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों के फेफड़े पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि तबतक कोरोना वायरस नुकसान पहुंचा दे रहा। गंभीर होने के बाद जब मरीज फेफड़े का एक्सरे करा रहे या फिर सीटी स्कैन करा रहे, तब जाकर कोरोना संक्रमण की बात सामने आ पा रही है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बिहार के भागलपुर से लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Antigen test or RT PCR Coronavirus test may negative of positive covid patients not assure tRUE report  by CT Scan or X-ray
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

पहले कुछ मामलों पर नजर डालते हैं:
केस-1

  • लखनऊ में इंदिरानगर निवासी महिला (26) ने यहां के बीएमसी में कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो केजीएमयू में आरटीपीसीआर जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
Antigen test or RT PCR Coronavirus test may negative of positive covid patients not assure tRUE report  by CT Scan or X-ray
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केस-2

  • इंदिरानगर के ही सी ब्लॉक के पास रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार चढ़ा। बीएमसी में हुए एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट न निगेटिव आई और न ही पॉजिटिव। दो दिन बाद ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा तो उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया। आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed