फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: एंटी-इंफ्लामेटरी आहार गठिया रोगियों के लिए हो सकते हैं लाभकारी, इन चीजों का करें सेवन

Sat, 26 Aug 2023 10:29 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Aug 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
anti inflammatory foods for arthritis know what to eat to prevent inflammation
आर्थराइटिस के जोखिमों को कैसे कम करें? - फोटो : istock

आर्थराइटिस यानी गठिया के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में दुनियाभर में लगभग 528 मिलियन लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थे। यह आंकड़ा 1990 के मामलों से करीब 113 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आर्थराइटिस अब सिर्फ वृद्ध लोगों में होने वाली समस्या नहीं रही है, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण तेजी से बिगड़ती लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गठिया की समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। इसके अलावा आहार में एंटी-इंफ्लामेटरी चीजों को शामिल करके भी आप इस रोग के खतरे को कम कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि किन चीजों को प्रभावी एंटी-इंफ्लामेटरी माना जाता है?

anti inflammatory foods for arthritis know what to eat to prevent inflammation
आर्थराइटिस से बचाव के लिए एंटी-इंफ्लामेटरी चीजें - फोटो : istock

एंटी-इंफ्लामेटरी आहार का करें सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ खाद्य पदार्थों जैसे कि बेरी (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी) और फलों-सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जो शरीर को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में लाभकारी हो सकती है। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो सूजन को कम करने और जोड़ों की परेशानी से बचाने में भी लाभकारी हैं।

इसके अलावा आप आहार में कुछ ऐसी चीजों का भी शामिल कर सकते हैं जो प्रभावी तरीके से सूजन को कम करने में मददगार मानी जाती हैं। आइए जानते हैं किन खाद्य पदार्थों को  एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों वाला माना जाता है?

anti inflammatory foods for arthritis know what to eat to prevent inflammation
फैटी फिश हो सकती हैं कई प्रकार से लाभकारी - फोटो : Pixabay

फैटी फिश से मिल सकता है स्वास्थ्य लाभ

फैटी फिश प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों का बेहतर स्रोत हैं इनसे इंफ्लामेशन से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। मछलियों मेंओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है यह न सिर्फ मस्तिष्क की समस्याओं को कम करने में लाभकारी है साथ ही इससे इंफ्लामेशन के जोखिमों से भी बचाव किया जा सकता है। गठिया रोगियों को भी इस तरह के आहार से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anti inflammatory foods for arthritis know what to eat to prevent inflammation
ब्रोकली से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

ब्रोकली बहुत फायदेमंद सब्जी

ब्रोकली अत्यधिक पौष्टिक मानी जाती है, यह फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और केल के साथ एक क्रूसिफेरस सब्जी है। शोध से पता चला है कि क्रूसिफेरस सब्जियां खाने से हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। यह उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभावों के कारण होता है।

ब्रोकली सल्फोराफेन से भी भरपूर होती है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट जो शरीर में उन अणुओं को कम करती है जो सूजन का कारण बनती हैं।

विज्ञापन
anti inflammatory foods for arthritis know what to eat to prevent inflammation
एवोकाडो से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

एवोकाडो का करें सेवन

एवोकाडो हमारे शरीर के लिए सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। ये पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का समृद्ध स्रोत है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इसमें कैरोटीनॉयड और टोकोफ़ेरॉल भी पाया जाता है जो कैंसर और हृदय रोग के जोखिम कम को करने में आपके लिए लाभकारी है। इसके अलावा, एवोकैडो में मौजूद यौगिक त्वचा कोशिकाओं में सूजन को कम कर सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed