फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Health: बस 30 सेकेंड की ये आदत आपको रखेगी कई संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित, कोरोना का भी कम होगा खतरा

Fri, 25 Aug 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Aug 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
why hand hygiene is important know its health benefits in hindi
संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय - फोटो : iStock

हमारी दिनचर्या की आदतों का सीधा प्रभाव सेहत पर पड़ता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल दोनों को ठीक रखने की सलाह देते हैं। हमारी दिनचर्या की अच्छी आदतें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाने में भी लाभकारी हो सकती हैं। रोजाना हाथों धोने की आदत भी आपके लिए जरूरी है।



हैंड हाइजीन का ध्यान रखना आपकी सेहत को ठीक रखने का एक कारगर उपाय हो सकता है। कोरोना महामारी के दौरान संक्रामक रोग से बचाव के लिए सभी लोगों को बार-बार हाथ धोते रहने की सलाह दी जा रही थी। डॉक्टर कहते हैं, भले ही कोरोना की रफ्तार कम हो गई है पर इस एक आदत का पालन करके आप अब भी कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि हैंड हाइजीन का ध्यान रखने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

why hand hygiene is important know its health benefits in hindi
हाथों की स्वच्छता का रखें ध्यान - फोटो : istock

संक्रामक बीमारियों का जोखिम होता है कम

अगर आप बेहतर तरीके से हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं तो यह आपको संक्रामक बीमारियों के जोखिम से बचाने में लाभकारी हो सकती है। कई प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस सतहों पर मौजूद हो सकते हैं और अगर आप उस दूषित सतह को छूते हैं तो हाथों के माध्यम से यह आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

यही कारण है कि अगर आप हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं तो कोरोना और फ्लू जैसे संक्रामक रोगों से बचाव कर सकते हैं।

why hand hygiene is important know its health benefits in hindi
हैंडवॉश करने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कर सकते हैं कम

हाथ धोने की आदत बनाने से पेट और श्वसन संबंधी बीमारियों को भी 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इन संक्रमणों में अक्सर एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि तमाम अध्ययनों में इस बात पर जोर दिया जाता रहा है एंटीबायोटिक्स के अधिक और अनावश्यक सेवन के कारण एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के मामले बढ़ रहे हैं। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखकर आप बीमारियों से बचाव के साथ  एंटीबायोटिक्स के सेवन को भी कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why hand hygiene is important know its health benefits in hindi
संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें - फोटो : iStock

कोविड-19 से कर सकते हैं बचाव

हाथों को धोने की आदत कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का हिस्सा है, इस आदत को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर कोरोना के प्रसार को कम किया जा सकता है। अपने हाथ धोने के लिए पानी और साबुन का उपयोग करना सुरक्षित होता है, आप अल्कोहल आधारित हैंड सेनिटाइजर का भी प्रयोग कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों के लिए यह एक आदत कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में लाभकारी हो सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed