फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Awareness: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर से मृत्युदर अधिक, इस कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें

Tue, 07 Nov 2023 10:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Nov 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
annual increase in cancer mortality in men Highest mortality in pancreatic cancer
कैंसर के बढ़ते खतरे से बचाव - फोटो : istock

कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल दुनियाभर में कई प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ओवेरियन-ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं, जो मृत्यु के जोखिमों को कई गुना तक बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है।



भारत में भी कैंसर गंभीर खतरा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं। कैंसर से बढ़ते मृत्युदर के कारणों को समझने के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने एक अध्ययन किया जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। 

अध्ययन की रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया, कैंसर से मृत्यु का खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखा जा रहा है। भारत में पुरुषों में कैंसर से मृत्युदर में सालाना 0.19 प्रतिशत की कमी आई है, लेकिन महिलाओं में यह 0.25 प्रतिशत बढ़ी है। महिलाओं में बढ़ा हुआ जोखिम अलार्मिंग हो सकता है जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

annual increase in cancer mortality in men Highest mortality in pancreatic cancer
कैंसर से मृत्युदर का खतरा - फोटो : Pixabay

महिलाओं में बढ़ी मृत्युदर?

भारतीय लोगों में कैंसर के खतरे को जानने के लिए यह अध्ययन किया गया। 23 प्रकार के कैंसर (जिसके कारण साल 2000 से 2019 के बीच 12.85 मिलियन लोगों की मौत हुई पर यह शोध किया गया) जिसमें महिलाओं में इस रोग के कारण मृत्यु का जोखिम अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी से संबद्ध पत्रिका जेसीओ ग्लोबल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में विशेषज्ञों ने कहा है कि हमें इस गंभीर रोग के जोखिमों को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

annual increase in cancer mortality in men Highest mortality in pancreatic cancer
अग्नाशय कैंसर का खतरा - फोटो : istock

अग्नाशय कैंसर से मृत्यु का खतरा सबसे अधिक

अध्ययन के अनुसार, 2000 से 2019 के बीच जिन कैंसर के कारण सबसे अधिक मृत्यु के मामले दर्ज किए गए हैं, फेफड़े, स्तन, कोलोरेक्टम, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, पित्ताशय, अग्न्याशय, किडनी और मेसोथेलियोमा के कैंसर उनमें प्रमुख हैं। पुरुषों और महिलाओं के बीच अग्नाशय कैंसर के कारण मृत्युदर सबसे अधिक 2.7 प्रतिशत है। पुरुषों में इस कैंसर के कारण  मृ्त्युदर में 2.1 प्रतिशत और महिलाओं में 3.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
annual increase in cancer mortality in men Highest mortality in pancreatic cancer
कैंसर से बढ़ रहा है मौत का खतरा - फोटो : iStock

कैंसर और मृत्युदर का जोखिम

विशेषज्ञों ने कहा पेट, अन्नप्रणाली, ल्यूकेमिया और मेलेनोमा कैंसर से मृत्यु दर में गिरावट देखी गई। अध्ययन में पाया गया है कि थायरॉइड (0.6) और पित्ताशय (0.6) कैंसर को छोड़कर सभी सामान्य कैंसरों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कैंसर से मृत्यु दर अधिक थी। 

महिलाओं की तुलना में पुरुषों में स्वरयंत्र (गले) के कैंसर की मृत्युदर लगभग 6 गुना अधिक थी, इसके बाद फेफड़े (2.9), मेलेनोमा (2.5), मूत्राशय (2.3), मुंह और ऑरोफरीनक्स (2.2), और यकृत (1.9) कैंसर के मामले थे।

विज्ञापन
annual increase in cancer mortality in men Highest mortality in pancreatic cancer
कैंसर से बचाव जरूरी - फोटो : pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

अध्ययन से पता चला है कि भारत में पुरुषों में कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में समय के साथ थोड़ी कमी कमी देखी गई है, यह बेहतर संकेत है पर महिलाओं में इसका बढ़ना गंभीर हो सकता है। कैंसर से बचाव के उपायों को लेकर लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कैंसर वैश्विक स्वास्थ्य जोखिम है, हमें इसके जोखिमों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed