कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। हर साल दुनियाभर में कई प्रकार के कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ओवेरियन-ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं, जो मृत्यु के जोखिमों को कई गुना तक बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है।
Cancer Awareness: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर से मृत्युदर अधिक, इस कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें
महिलाओं में बढ़ी मृत्युदर?
भारतीय लोगों में कैंसर के खतरे को जानने के लिए यह अध्ययन किया गया। 23 प्रकार के कैंसर (जिसके कारण साल 2000 से 2019 के बीच 12.85 मिलियन लोगों की मौत हुई पर यह शोध किया गया) जिसमें महिलाओं में इस रोग के कारण मृत्यु का जोखिम अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी से संबद्ध पत्रिका जेसीओ ग्लोबल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में विशेषज्ञों ने कहा है कि हमें इस गंभीर रोग के जोखिमों को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
अग्नाशय कैंसर से मृत्यु का खतरा सबसे अधिक
अध्ययन के अनुसार, 2000 से 2019 के बीच जिन कैंसर के कारण सबसे अधिक मृत्यु के मामले दर्ज किए गए हैं, फेफड़े, स्तन, कोलोरेक्टम, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, पित्ताशय, अग्न्याशय, किडनी और मेसोथेलियोमा के कैंसर उनमें प्रमुख हैं। पुरुषों और महिलाओं के बीच अग्नाशय कैंसर के कारण मृत्युदर सबसे अधिक 2.7 प्रतिशत है। पुरुषों में इस कैंसर के कारण मृ्त्युदर में 2.1 प्रतिशत और महिलाओं में 3.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई।
कैंसर और मृत्युदर का जोखिम
विशेषज्ञों ने कहा पेट, अन्नप्रणाली, ल्यूकेमिया और मेलेनोमा कैंसर से मृत्यु दर में गिरावट देखी गई। अध्ययन में पाया गया है कि थायरॉइड (0.6) और पित्ताशय (0.6) कैंसर को छोड़कर सभी सामान्य कैंसरों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कैंसर से मृत्यु दर अधिक थी।
महिलाओं की तुलना में पुरुषों में स्वरयंत्र (गले) के कैंसर की मृत्युदर लगभग 6 गुना अधिक थी, इसके बाद फेफड़े (2.9), मेलेनोमा (2.5), मूत्राशय (2.3), मुंह और ऑरोफरीनक्स (2.2), और यकृत (1.9) कैंसर के मामले थे।
क्या कहते हैं शोधकर्ता?
अध्ययन से पता चला है कि भारत में पुरुषों में कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में समय के साथ थोड़ी कमी कमी देखी गई है, यह बेहतर संकेत है पर महिलाओं में इसका बढ़ना गंभीर हो सकता है। कैंसर से बचाव के उपायों को लेकर लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कैंसर वैश्विक स्वास्थ्य जोखिम है, हमें इसके जोखिमों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।