फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में लोगों के मूवमेंट और सांस लेने की दर के आधार पर कोरोना संक्रमण का पता लगाएगी ये 'डिवाइस'

Sat, 18 Apr 2020 12:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
American Scientist develop a wireless device to detect COVID-19 patients movement and breathing at home
अमेरिकी वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं खास डिवाइस - फोटो : Youtube

कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अबतक कई तरह की जांच किट बनाई जा चुकी है। इसमें महंगे और सस्ते जांच किट भी हैं, जो थूक से लेकर ब्लड सैंपलों के आधार पर बताती है कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं। आने वाले समय में व्यक्ति के सांस लेने की गति से लेकर उसके चलने-फिरने के आधार पर यह पता लगाया जा सकेगा कि घर में कोई कोरोना से संक्रमित है या नहीं। अमेरिका के मैसाच्युसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने ऐसी ही डिवाइस बनाई है। इस वायरलेस डिवाइस में लगा सेंसर घर में लोगों के चलने-फिरने और सांस लेने की गति पर नजर रखेगा और बता देगा कि किसी को कोरोना संक्रमण है या नहीं। 

American Scientist develop a wireless device to detect COVID-19 patients movement and breathing at home
अमेरिकी वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं खास डिवाइस - फोटो : Youtube

यह डिवाइस पूरी तरह से वायरसलेस है, जिसे एमरॉल्ड नाम दिया गया है। इसे घर में किसी दीवार पर लगाया जा सकता है। इसे वाईफाई से कनेक्ट करने के बाद यह काम करने लगता है। शोधकर्ताओं का कहना है, घर के वैसे सदस्य, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनके लिए घर में रहना ही बेहतर होगा। घर में यदि कोई कोरोना से पीड़ित हो तो यह डिवाइस घर के बाकी सदस्यों को सावधान कर देगी। यानी कि यह डिवाइस घर में सामान्य उपयोग के लिए भी है ताकि संक्रमण से बचने के लिए सावधान रहा जा सके। 

American Scientist develop a wireless device to detect COVID-19 patients movement and breathing at home
अमेरिकी वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं खास डिवाइस - फोटो : Youtube

कैसे काम करती है डिवाइस
यह डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम करती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह डिवाइस घर के लोगों की शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखती है। डिवाइस से निकलने वाले वायरलेस सिग्नल व्यक्ति के मूवमेंट यानी चलने-फिरने का तरीका, उसके नींद की आदत और सबसे जरूरी यानी सांस लेने की गति या दर की जांच करती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, एक कोरोना मरीज के सांस लेने की दर संक्रमण से पहले सात अप्रैल को 23 थी, जबकि संक्रमित होने के बाद 11 अप्रैल को घटकर 18 हो गई। इसे समझने के लिए नीचे देखें:



 

विज्ञापन
विज्ञापन
American Scientist develop a wireless device to detect COVID-19 patients movement and breathing at home
अमेरिकी वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं खास डिवाइस - फोटो : Youtube

इस डिवाइस से जब आपको यह पता चले कि आपके सांस लेने की दर सामान्य नहीं है, इसमें बदलाव हो रहे हैं तो समझ जाना चाहिए कि आपको डॉक्टरी सलाह की जरूरत है। शोधकर्ताओं का कहना है कि डिवाइस यह बताती है आपके सांस लेने का तरीका कितना बदल रहा है। सांस लेने की दर पहले से बढ़ी है या कम तो नहीं हुई है। चूंकि कोरोना संक्रमण होने से व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है, इसलिए सांस की दर में बदलाव पर आपको डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
American Scientist develop a wireless device to detect COVID-19 patients movement and breathing at home
अमेरिकी वैज्ञानिक तैयार कर रहे हैं खास डिवाइस - फोटो : Youtube

बॉस्टन में चल रहा ट्रायल
शोधकर्ता विलियम मैकग्रॉरी के मुताबिक, यह डिवाइस इस्तेमाल करने में आसान है। आपको बस एक बार इसे सेट कर भूल जाना है। यह घर के लोगों की गतिविधियों का अवलोकन खुद ही करता है। इसे हर व्यक्ति को पहनने या पास रखने की जरूरत नहीं होती और न ही इसे किसी कमांड की जरूरत होती है। चूंकि बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा है, इसलिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह डिवाइस ज्यादा उपयोगी साबित होगी। फिलहाल इस डिवाइस का ट्रायल बॉस्टन में चल रहा है। सफलता मिलने पर यह बाजार में उपलब्ध होगा।  इसकी मदद से मेडिकल डाटा संग्रह भी किया जा सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed