फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साबुन, नमक, कुकर और इस्त्री की मदद से साफ करें अपना मास्क, ताकि कर पाएं दोबारा इस्तेमाल

Sat, 18 Apr 2020 09:23 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
How to Clean Face Masks Coronavirus tips for Mask cleaning health ministry advisory
Mask Care - फोटो : Facebook@MIB

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात पर जोर देता है कि मास्क पहनने का फायदा तभी होगा जब इन्हें थोड़े समय में बदला जाए। डिस्पोजेबल मास्क हो तो ठीक से डिस्पोज कर दिया जाए। दरअसल, डिस्पोजेबल मास्क का तो दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, लेकिन घर में तैयार मास्क को आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, बशर्ते इसे ठीक से साफ किया जाए। आप जरूरत के सामानों की खरीदारी करने बाहर तो जाते होंगे, लेकिन वापस घर लौटने पर इस होम मेड मास्क को ठीक से उतारना चाहिए और अगले इस्तेमाल से पहले इसे साफ कर लेना चाहिए। घर में बने मास्क को कैसे साफ किया जाए, इसके लिए केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि फेस मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले घर पर इसकी धुलाई कैसे करें।

How to Clean Face Masks Coronavirus tips for Mask cleaning health ministry advisory
Mask Care - फोटो : Facebook@MIB

गर्म पानी से धोकर धूप में सुखाएं:
घर में तैयार मास्क को उतारने के बाद साबुन और गर्म पानी से धोएं। अब इसे धूप में कम से कम पांच घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें। देर तक धूप में सुखाने से संक्रमण का खतरा नहीं रह जाएगा। 

How to Clean Face Masks Coronavirus tips for Mask cleaning health ministry advisory
Mask Care - फोटो : Facebook@MIB

धूप न निकले तो क्या करें:
मौसम का कोई ठीक नहीं, हो सकता है कि धूप न निकले। और बहुत सारे फ्लैट की बालकनी में धूप नहीं आती या फिर अगर शाम में धो रहे हों तो क्या करें? चिंता की बात नहीं। आप प्रेशर कुकर में पानी डालें, इसमें नमक मिलाएं और करीब 15 मिनट तक मास्क डालकर उबालें। अब उसे खुले में सूखने के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Clean Face Masks Coronavirus tips for Mask cleaning health ministry advisory
Mask Care - फोटो : Facebook@MIB

सुखाने के लिए इस्त्री का प्रयोग:
आप चाहें तो मास्क को साबुन से अच्छे से धोने के बाद इसे सुखाने के लिए इस्त्री का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में ये तरीके बताए गए हैं। एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कभी भी डिस्पोजेबल मास्क को न उबालें और न ही साफ करें। इसे इस्तेमाल के बाद डिस्पोज कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed