फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turai Ke Fayde: रोज तोरई की सब्जी खाने से शरीर में होते हैं ये सकारात्मक बदलाव, जान लें इसके फायदे

Fri, 11 Jul 2025 12:57 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

Turai Ke Fayde: तोरई एक ऐसी सब्जी है, जो गर्मी और मानसून में आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है। इसको डाइट में शामिल करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अगर आप भी तोरई खाना पसंद करते हैं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
amazing benefits of sponge gourd nanua turai Khane ke fayde in hindi
नेनुआ - फोटो : Adobe Stock

Benefits Of Sponge gourd: भारतीय रसोई में तोरई, जिसे कई जगहों पर तुरई, झींगा, या नेनुआ भी कहा जाता है, एक सामान्य लेकिन बेहद गुणकारी हरी सब्जी है। अक्सर लोग इसे साधारण सब्जी मानकर इसकी पौष्टिक खूबियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह वास्तव में पोषक तत्वों का भंडार है। यह कम कैलोरी वाली सब्जी हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तोरई एक मौसमी सब्जी है जो मुख्य रूप से गर्मियों और मानसून में मिलती है।



तोरई में फाइबर, विटामिन A, C, B6, पोटैशियम, मैग्नीशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न केवल आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाती है। रोजाना अपनी डाइट में तोरई को शामिल करने से आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं। आइए इस चमत्कारी सब्जी के प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

amazing benefits of sponge gourd nanua turai Khane ke fayde in hindi
नेनुआ - फोटो : Adobe Stock

पाचन के लिए लाभकारी
तोरई में अधिक मात्रा में फाइबर और पानी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज, अपच, और गैस जैसी समस्याओं को दूर करता है। तोरई वजन घटाने में भी बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें कम कैलोरी और हाई फाइबर होता है। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: हासन में हार्ट अटैक से हुई मौतों ने मचाई थी तबाही, अब आ गई इसकी रिपोर्ट; जानिए क्या पता चला

amazing benefits of sponge gourd nanua turai Khane ke fayde in hindi
वेट लॉस - फोटो : Freepik.com

वजन नियंत्रण
रोजाना तोरई की सब्जी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सलाद, करी, या सूप के रूप में इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें- Health Is Wealth: सौ साल के हुए मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. महाथिर मोहम्मद, बताया कैसे हैं इस उम्र में भी फिट और स्वस्थ?

विज्ञापन
विज्ञापन
amazing benefits of sponge gourd nanua turai Khane ke fayde in hindi
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज और हृदय स्वास्थ्य
तोरई डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें इंसुलिन जैसे पेप्टाइड्स होते हैं, जो ब्लड शुगर और यूरिन में ग्लूकोज के लेवल को कम करते हैं। इसके एंटीऑक्सिडेंट्स और पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और ब्लडप्रेशर को संतुलित रखते हैं, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। तोरई में मौजूद विटामिन C और मैग्नीशियम हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
amazing benefits of sponge gourd nanua turai Khane ke fayde in hindi
नेनुआ - फोटो : Adobe Stock

त्वचा और इम्यूनिटी में सुधार
तोरई में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुखाम और संक्रमण से बचाव होता है। मानसून में तोरई की सब्जी खाने से नमी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed