फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alzheimer's Day 2022: अल्जाइमर रोग को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स'

Wed, 21 Sep 2022 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 21 Sep 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Alzheimer Day 2022 Diet Plan For Alzheimer Patients Superfoods Read More Details in Hindi
अल्जाइमर से बचाव के सुपरफूड - फोटो : iStock

Alzheimer's Day 2022: लोगों को अल्जाइमर के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है, ताकि इस बीमारी की समय पर रोकथाम की जा सके। अल्जाइमर रोग होने पर मरीज में कई लक्षण देखने को मिलते हैं। इस में से एक भूलने की बीमारी है। यह लक्षण बुजुर्गों में देखने को मिलता है। वैसे तो अल्जाइमर होने के कारणों का ठीक से पता नहीं चल सकता है। वैज्ञानिकों के लिए भी यह रोग कई मामलों में पहेली की तरह है। इस कारण अल्जाइमर का कोई विशिष्ट उपचार भी नहीं है। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त में कमी आने लगती है, इसे लोग अल्जाइमर मान लेते हैं। हालांकि यह दोनों स्थितियां भी अलग हैं। लेकिन अगर कम उम्र में या युवाओं में भूलने की समस्या देखने को मिले तो कुछ पोषक तत्वों के सेवन से इस समस्या से बचाव किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि अल्जाइमर से बचाव के लिए किन चीजों का सेवन करना लाभदायक होगा।

Alzheimer Day 2022 Diet Plan For Alzheimer Patients Superfoods Read More Details in Hindi
अखरोट खाने के फायदे - फोटो : istock

अखरोट

मस्तिष्क को सेहतमंद रखने और याददाश्त तेज करने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं। अखरोट पौष्टिक गुणों से भरपूर माना जाता है। अल्जाइमर रोग से बचाव में अखरोट का सेवन मददगार है। रिसर्च के मुताबिक, अखरोट में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व अल्जाइमर की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

Alzheimer Day 2022 Diet Plan For Alzheimer Patients Superfoods Read More Details in Hindi
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

पालक

अक्सर कहते हैं कि पालक का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। बच्चों से लेकर बड़ों को पालन के सेवन की सलाह दी जाती है। पालक याददाश्त क्षमता को बढ़ाने के लिए लाभकारी है। इसमें विटामिन के की मात्रा पाई जाती है, जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाकर मस्तिष्क को दुरुस्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alzheimer Day 2022 Diet Plan For Alzheimer Patients Superfoods Read More Details in Hindi
हल्दी अल्जाइमर में फायदेमंद - फोटो : iStock

हल्दी

अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में हल्दी फायदेमंद हो सकती है। हल्दी का सेवन मेमोरी पावर को बूस्ट कर सकता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक गुण पाया जाता है, जो अल्जाइमर रोग के उपचार में मदद करता है। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से अल्जाइमर रोग से बचे रहने और इसके  असर को कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Alzheimer Day 2022 Diet Plan For Alzheimer Patients Superfoods Read More Details in Hindi
डार्क चॉकलेट खाने का फायदा - फोटो : istock

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के रोगों में असरदार है। इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। साथ ही अल्जाइमर रोग में भी काफी हद तक फायदा मिलता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स भी मेमोरी को बूस्ट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed