Alzheimer's Day 2022: लोगों को अल्जाइमर के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है, ताकि इस बीमारी की समय पर रोकथाम की जा सके। अल्जाइमर रोग होने पर मरीज में कई लक्षण देखने को मिलते हैं। इस में से एक भूलने की बीमारी है। यह लक्षण बुजुर्गों में देखने को मिलता है। वैसे तो अल्जाइमर होने के कारणों का ठीक से पता नहीं चल सकता है। वैज्ञानिकों के लिए भी यह रोग कई मामलों में पहेली की तरह है। इस कारण अल्जाइमर का कोई विशिष्ट उपचार भी नहीं है। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त में कमी आने लगती है, इसे लोग अल्जाइमर मान लेते हैं। हालांकि यह दोनों स्थितियां भी अलग हैं। लेकिन अगर कम उम्र में या युवाओं में भूलने की समस्या देखने को मिले तो कुछ पोषक तत्वों के सेवन से इस समस्या से बचाव किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि अल्जाइमर से बचाव के लिए किन चीजों का सेवन करना लाभदायक होगा।
Alzheimer's Day 2022: अल्जाइमर रोग को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 'सुपरफूड्स'
अखरोट
मस्तिष्क को सेहतमंद रखने और याददाश्त तेज करने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं। अखरोट पौष्टिक गुणों से भरपूर माना जाता है। अल्जाइमर रोग से बचाव में अखरोट का सेवन मददगार है। रिसर्च के मुताबिक, अखरोट में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व अल्जाइमर की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
पालक
अक्सर कहते हैं कि पालक का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। बच्चों से लेकर बड़ों को पालन के सेवन की सलाह दी जाती है। पालक याददाश्त क्षमता को बढ़ाने के लिए लाभकारी है। इसमें विटामिन के की मात्रा पाई जाती है, जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाकर मस्तिष्क को दुरुस्त करता है।
हल्दी
अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में हल्दी फायदेमंद हो सकती है। हल्दी का सेवन मेमोरी पावर को बूस्ट कर सकता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक गुण पाया जाता है, जो अल्जाइमर रोग के उपचार में मदद करता है। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से अल्जाइमर रोग से बचे रहने और इसके असर को कम करने में मदद मिलती है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के रोगों में असरदार है। इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। साथ ही अल्जाइमर रोग में भी काफी हद तक फायदा मिलता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स भी मेमोरी को बूस्ट कर सकते हैं।