दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर भी कई देशों से अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। पहली वैक्सीन बनाने के रूस के दावे के अलावा भारत, ब्रिटेन, जर्मनी, अमेरिका आदि देश भी वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। कोरोना की वैक्सीन अभी बाजार में आई नहीं है, लेकिन अलग-अलग देशों की सरकारों ने, फार्मा कंपनियों ने और सहयोगी संस्थाओं के बीच इतने करार, साझेदारियां हो गई हैं, जो दुनिया की साढ़े सात अरब आबादी के टीकाकरण के काफी होंगीं। दुनियाभर में कौन सी वैक्सीन का कितना उत्पादन होगा, उनकी कीमत क्या होगी और लोगों तक यह कैसे पहुंचेगी.... आइए यहां हम इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हैं।
CoronaVirus Vaccine की पूरी अपडेट, किस वैक्सीन की कितनी डोज तैयार होगी, क्या होगी कीमत?
- बात शुरू की जाए वैक्सीन की प्रगति को लेकर, तो तमाम सवालों और विवादों के बीच रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बना लेने का दावा किया है, तो वहीं दूसरी ओर चीन का कहना है कि उसने रूस से पहले वैक्सीन का पंजीकरण कराया है। अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना करीब 30 हजार लोगों पर तीसरे फेज का ट्रायल करने जा रही है। फाइजर कंपनी के वैक्सीन की भी यही स्थिति है। वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन ने 60 हजार लोगों पर तीसरे फेज के ट्रायल की घोषणा की है।
- भारत में देसी वैक्सीन COVAXIN का पहले चरण का ह्यूमन ट्रायल पूरा हो गया है और अगले चरण के ट्रायल की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन इसी साल के अंत तक उपलब्ध होगी। एक और भारतीय कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन भी दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में है। वहीं दूसरी ओर अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को कोविशील्ड के नाम से लॉन्च करने की तैयारी में है।
ग्लोबल स्टेटहेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार,