फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से ठीक होने के बाद हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, रिसर्च में सामने आई ये डरावनी सच्चाई

Sat, 19 Dec 2020 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
After recovering from corona there may be a risk of heart attack see research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही ये सवाल सबके मन में था कि आखिर इस खतरनाक बीमारी से छुटकारा कैसे मिलेगा? क्या जो व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आएगा वो ठीक होगा या फिर नहीं? क्या इलाज के लिए अस्पताल जाना अनिवार्य होगा या फिर घर पर भी देखरेख हो सकती है? ऐसे ही नाजाने कितने सवाल लोगों के मन में थे। इन सबके बीच कोरोना से संक्रमित हुए लोग ठीक होकर अपने-अपने घर लौट रहे हैं और इस वायरस को मात दे रहे हैं। लेकिन आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस बीमारी से ठीक होने के बाद भी इसके संक्रमण का असर आपके शरीर पर लंबे समय तक दिख सकता है।

After recovering from corona there may be a risk of heart attack see research
Heart Attack - फोटो : पेक्सेल्स

जी हां! लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि एक ग्लोबल जर्नल की रिसर्च स्टडी कह रही है। इस स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है उनमें से 40 फीसदी लोगों में दिल से जुड़ी समस्या देखने को मिली है। वैश्विक जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट का शोध केवल 199 लोगों पर हुआ। इस रिसर्च में ऐसे दो तरह के लोगों को शामिल किया गया जिनमें से पहले वो थे जिनमें लक्षण थे और दूसरे वो जिनमें कोई भी लक्षण नहीं थे। इस सर्वे में शामिल किए गए लोगों की औसमत उम्र 40-50 साल के बीच थी।

After recovering from corona there may be a risk of heart attack see research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस स्टडी में शामिल डॉक्टर व अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज रॉय ने बताया कि जिन 199 लोगों पर ये रिसर्च किया गया, उनमें से लगभग 90 (40 प्रतिशत) लोगों को दिल से जुड़ी समस्या देखने को मिली। अंबुज रॉय के मुताबिक, ये रिसर्च इसलिए किया गया कि इससे पता चल सके कि मरीजों के दिल पर कोरोना वायरस का क्या असर पड़ रहा है। जिसमें साफ हुआ कि कोरोना से ठीक हो चुके या फिर जिन्हें कोरोना हुआ है उनमें से लगभग 40 प्रतिशत मरीजों के दिल में सूजन जैसी शिकायत आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
After recovering from corona there may be a risk of heart attack see research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अंबुज रॉय कहते हैं कि कोरोना वायरस की शुरुआत के समय ये समझा गया कि ये वायरस सिर्फ व्यक्ति के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन कुछ समय बाद जानकारी मिली की ये शरीर को भी कमजोर कर सकता है। वहीं, इस सर्वे से पता चलता है कि दिल के मरीजों को भी कोरोना वायरस से बचकर रहने की जरूरत है। हालांकि, इस रिसर्च में काफी छोटे सैंपल यानी केवल 199 लोगों पर ही ये रिसर्च किया गया।

विज्ञापन
After recovering from corona there may be a risk of heart attack see research
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें अब तक ये नहीं पता चला है कि आगे चलकर भविष्य में ये वायरस शरीर के किस अंग को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में जिन्हें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी कई गंभीर बीमारयां हैं उन्हें अपना खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं, भारत में तो कोरोना वायरस का रिकवरी रेट काफी अच्छा है। काफी संख्या में लोगों ने इस वायरस को मात देकर ये जंग जीती है, और स्वस्थ होकर लगातार अपने घर भी लौट रहे हैं। लेकिन फिलहाल, इस बीमारी से बचने का सबसे सटीक उपाय बचाव ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed