{"_id":"60b76ccf8d132b088a574998","slug":"after-getting-vaccinated-corona-symptoms-may-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन लगने के बाद कोरोना होने पर दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
वैक्सीन लगने के बाद कोरोना होने पर दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Thu, 03 Jun 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यह लक्षण थोड़े अलग हों
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Deepak Mahavar
डॉ दीपक माहवर, श्वास रोग विशेषज्ञ
सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल, नागपुर
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी, डी.एन.बी
अनुभव- 10 वर्ष
वैक्सीन लगने के बाद भी पिछले दिनों कई लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। वैक्सीन लगवाने से बहुत हद तक कोरोना से बच सकते हैं लेकिन यदि आप वैक्सीन का एक डोज लगाकर ही लापरवाह हो जाते हैं या मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो बिल्कुल आपको कोरोना हो सकता है। वैक्सीन लगने के बाद यदि आप कोरोना की चपेट में आते हैं तो बिल्कुल संभव है कि यह लक्षण थोड़े अलग हों। कई लोगों ने अपने दिमाग में धारणा बना ली है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण हो ही नहीं सकता जबकि ऐसा कुछ नहीं है वैक्सीन के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। कई बार लोग कोरोना के लक्षणों को समझने में बहुत समय लगा रहे हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि आप कोरोना के लक्षणों को सही समय पर पहचान लें और अपना इलाज पूरा कर सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए वैक्सीनेशन के बाद कोरोना होने पर किस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
उनसे भिन्न भी हो सकते हैं
- फोटो : Social media
गले में सूजन भी है लक्षण
चिकित्सक के अनुसार, वैक्सीन लगने के बाद जो लक्षण मरीजों में दिखाई दे रहे हैं वे सामान्य कोरोना के लक्षण की तरह भी हो सकते हैं और उनसे भिन्न भी हो सकते हैं। वैक्सीन लगने के बाद जो लक्षण दिख रहे हैं उनमें गले में सूजन, कान में दर्द, छींक, सांस लेने में दिक्कत आदि शामिल हैं इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें। वैक्सीन लगने के बाद यदि कुछ ऐसा बदलाव शरीर में नजर आ रहा है तो उसके प्रति सचेत हो जाएं।
3 of 5
महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं
- फोटो : pixabay
इन लोगों को हो रहा है दोबारा संक्रमण
वैक्सीन लगने के बाद वैसे तो बहुद हद तक व्यक्ति खुद को सुरक्षित कर लेता है लेकिन जिन लोगों को उसके बाद भी कोरोना संक्रमण हो रहा है, उसमें महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। जिन्हें अस्थमा है या फेफड़ों की कोई समस्या है, वे बहुत जल्दी कोरोना का शिकार बन रहे हैं इसलिए ऐसे लोगों को वैक्सीन लगने के बाद भी बहुत आवश्यक है कि वे पूरा ध्यान रखें। मोटे लोगों को भी सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बराबर सैनिटाइज करें
- फोटो : PTI
बेवजह घर से बाहर न निकलें
संक्रमण किस तरह से आप तक पहुंच जाए और आपके शरीर पर आक्रमण बोल दे, यह आप नहीं जानते हैं इसलिए वैक्सीन लगने के बाद भी आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलें। यदि किसी भी बाहर से आई हुई चीज को छू रहे हैं तो उसे बराबर सैनिटाइज करें। वैक्सीन लगने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत होने में समय लगता है इसलिए लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
5 of 5
शरीर के भीतर जो वायरस है वह अधिक प्रभावशाली नहीं होगा
- फोटो : ANI
संक्रमण फैलने की संभावनाएं घट जाती हैं
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद कोरोना हो भी जाता है तो घबराने के कोई बात नहीं है क्योंकि वैक्सीन से कहीं न कहीं असर तो पड़ेगा। शरीर के भीतर जो वायरस है वह अधिक प्रभावशाली नहीं होगा। यह वायरस आक्रामक होने की बजाय कमजोर होता जाएगा इसलिए परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। घर पर रहकर ही आप आसानी से ठीक हो सकेंगे। बहुत अधिक संक्रमण नहीं फैल सकेगा।
नोट- यह लेख सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपक माहवर से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपक महावर पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एम.बी.बी.एस गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नागपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।