फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acid Reflux: क्या आप भी अक्सर हार्टबर्न-एसिड रिफ्लक्स से रहते हैं परेशान? इन आसान उपायों से पा सकते हैं लाभ

Fri, 12 Jan 2024 08:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Jan 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
acid reflux and heartburn problem know home remedies for Gastroesophageal reflux disease
एसिड रिफ्लक्स की समस्या - फोटो : iStock

एसिड रिफ्लक्स पाचन स्वास्थ्य में होने वाली एक सामान्य समस्या है जिससे आप भी कभी न कभी जरूर परेशान हुए होंगे। ये आपको काफी असहज करने वाली दिक्कत हो सकती है। सामान्यतौर पर ये समस्या कुछ आसान से घरेलू उपायों को प्रयोग में लाने से ठीक भी हो जाती है पर अगर अक्सर आपको ये दिक्कत बनी रहती है तो सावधान हो जाने और डॉक्टर से मिलकर उपचार प्राप्त करना जरूरी हो जाता है। एसिड रिफ्लक्स के साथ हार्टबर्न की समस्या होना सामान्य माना जाता है।



एसिड रिफ्लक्स, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) का भी कारण बन सकती है। जब पेट में बनने वाला एसिड अन्नप्रणाली में चला जाता है और वहां जलन पैदा करता है, तो इस तरह की दिक्कत होती है। जिन लोगों में अक्सर एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है उनमें जीईआरडी रोग का खतरा भी अधिक देखा जाता है।

आइए जानते हैं कि किन उपायों से इस समस्या में आराम पाया जा सकता है?

acid reflux and heartburn problem know home remedies for Gastroesophageal reflux disease
हार्ट बर्न की समस्या - फोटो : iStock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

डॉक्टर बताते हैं, हार्टबर्न और जीईआरडी दोनों बहुत आम समस्याएं हैं, लगभग 20% लोगों में जीईआरडी का खतरा हो सकता है। एसिड रिफ्लक्स के कारण कई लोगों को छाती में हल्की परेशानी या निगलने में कठिनाई भी हो सकती है। शुरुआती स्थिति में अगर कुछ आसान से उपायों को प्रयोग में लाया जाए तो इस रोग के खतरे को कम कर सकते हैं। हालांकि अगर आपको घरेलू उपायों से आराम नहीं मिलता है और दिक्कत बढ़ती जा रही है तो बिना देर किए किसी डॉक्टर से जरूर मिलें।

आइए कुछ घरेलू उपायों पर एक नजर डालते हैं, जिनसे हार्टबर्न-एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम किया जा सकता है।

acid reflux and heartburn problem know home remedies for Gastroesophageal reflux disease
अम्लीय खाद्य पदार्थों की समस्या - फोटो : istock

अम्लीय खाद्य पदार्थों से बचें-फाइबर की बढ़ाएं मात्रा

अगर आपको अक्सर एसिड रिफ्लक्स की समस्या बनी रहती है तो आहार में सुधार करना बहुत जरूरी है। चूंकि एसिड रिफ्लक्स, भोजन में गड़बड़ी के कारण होती है, इसलिए आहार पर ध्यान देने से लक्षणों को कम किया जा सकता है। अधिक खाने से बचना जरूरी है। इसके अलावा हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ आपको एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों से बचाने में मददगार हो सकते हैं। साबुत अनाज, गाजर और चुकंदर जैसी जड़ वाली सब्जियां और ब्रोकली का सेवन करें।

अम्लीय खाद्य पदार्थ, हार्टबर्न को बढ़ा सकते हैं, इनका सेवन करने से बचना चाहिए। खट्टे फलों का रस, टोमैटो सॉस, तला हुआ भोजन, कैफीन, लहसुन और प्याज का सेवन कम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
acid reflux and heartburn problem know home remedies for Gastroesophageal reflux disease
शराब से होने वाले नुकसान - फोटो : iStock

शराब से बचाव जरूरी

अध्ययनों में पाया गया है कि शराब के सेवन से पेट में एसिड बढ़ने का खतरा रहता है,ये एसिड रिफ्लक्स के लक्षण भी बढ़ा सकती है इसलिए, शराब से बिल्कुल परहेज करना जरूरी है। शराब से न सिर्फ एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है साथ ही ये लिवर के लिए भी बहुत हानिकारक है। शराब पीने वाले लोगों में पाचन से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
acid reflux and heartburn problem know home remedies for Gastroesophageal reflux disease
डिनर का समय - फोटो : istock

बदलें डिनर का समय

एसिड रिफ्लक्स के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है कि आप डिनर के समय में भी बदलाव करें। सोने से कम से कम तीन घंटे पहले खाना खाएं। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग सोने से कुछ देर पहले भोजन करते हैं उनमें जीईआरडी की समस्या अधिक देखी जाती रही है। भोजन के बाद कुछ देर वॉक करने की आदत बनाना भी इस रोग के खतरे को कम करने में मददगार है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed