फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: अचानक हो गया है ब्लड प्रेशर लो, तो इन चार चीजों के सेवन से तुरंत मिलेगा फायदा

Sun, 17 Oct 2021 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 17 Oct 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips food for low blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कई बार देखा जाता है कि हम जब-जब खुद को स्वस्थ रखने की सोचते हैं, तब-तब हम बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि आपको बुखार आए, खांसी-जुकाम हो आदि। इन सबसे अलग एक समस्या और है, जो हर किसी को परेशानी में डाल सकती है और वो है लो ब्लड प्रेशर की समस्या। ये एक ऐसी स्थिति होती है, जो धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव काफी बढ़ा देती है। वहीं, अगर इस समस्या से व्यक्ति काफी लंबे समय तक पीड़ित रहता है, तो फिर ये हृदय रोग होने का कारण भी बन जाती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि लो ब्लड प्रेशर होने पर क्या ऐसा किया जाए? जिससे आप सुरक्षित रह सकें। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपको फायदा पहुंचा सकती हैं।

aaj ka health tips food for low blood pressure
नमक के पानी के फायदे - फोटो : iStock

नमक वाला पानी

  • आपको एक गिलास पानी में लगभग डेढ़ चम्मच नमक डालकर इसे तैयार करना है, क्योंकि इसे पीने से लो ब्लड प्रेशर में काफी लाभ मिलता है। इसका सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर जल्दी से सामान्य की तरफ बढ़ने लगता है।
aaj ka health tips food for low blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हॉट चॉकलेट या कॉफी

  • जब भी किसी का अचानक ब्लड प्रेशर लो होने लगे, तो आप उन्हें हॉट चॉकलेट या कॉफी दे सकते हैं। इनके सेवन से उन्हें जल्द आराम मिलेगा और ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाएगा। वहीं, अगर आपका बीपी ज्यादातर समय लो होता रहता है तो ऐसे में आपको रोजाना एक कप कॉफी का सेवन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips food for low blood pressure
किशमिश के फायदे - फोटो : iStock

भिगे हुए किशमिश

  • आपको करना ये है कि लगभग 40 दाने किशमिश के पानी में रात को भिगो दें। फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। यहां तक कि आप इस पानी को भी पी सकते हैं। ऐसा करने से ये लो ब्लड प्रेशर में काफी काम आता है। बस ध्यान रहे कि आपको ये रोजाना करना है।
विज्ञापन
aaj ka health tips food for low blood pressure
तुलसी के पत्ते के फायदे - फोटो : Pixabay

तुलसी के पत्ते

  • तुलसी के पत्ते मानव शरीर के लिए काफी लाभयदाक माने जाते हैं और वो भी खासकर लो ब्लड प्रेशर वाली स्थिति में तो ये काफी मददगार होते हैं। आपको करना ये है कि रोजाना एक गिलास जूस में लगभग 10 पत्तियां तुलसी की डालकर इनका सेवन करें। ऐसा करने से आपको लो बीपी में लाभ मिलेगा।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed