लाइफस्टाइल में होने वाले कुछ बदलाव जैसे प्रदूषण, तनाव की वजह से लोग उम्र से पहले ही बूढ़े दिखने लग जाते हैं। हालांकि इसके इन चीजों के अलावा आपके चेहरे की रंगत छीनने के पीछे आपकी कुछ आदतें भी जिम्मेदार होती हैं जिन्हें समय रहते नहीं बदला गया तो जल्द ही लोग आपको अंकल कहकर बुलाने लगेंगे। तो आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं।
तकिए पर मुंह के बल सोना
जो लोग उल्टा या पेट के बल सोते हैं उनके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पड़ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के बल सोने पर आपका चेहरा तकिए की तरफ होता है। इसलिए तकिए पर अपना चेहरा नहीं सिर रखकर सोएं।
पानी कम पीना
पानी कम पीने की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़ा लगने लगते हैं। डॉक्टर भी दिन में करीब तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। ऑफिस में काम करते समय पानी की बोतल हमेशा अपने सामने रखें और काम के बीच में पानी पीते रहें।
नशा करना
अगर आप बहुत अधिक सिगरेट या शराब पीते हैं तो आप समय से पहले अंकल दिख सकते हैं। ये सब चीजें ना तो सेहत के लिए अच्छी हैं और ना ही आपकी त्वचा के लिए। इसलिए जितना जल्दी हो सके नशा बंद कर दें।
सनस्क्रीन लोशन ना लगाना
चाहे गर्मी हो या सर्दी घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। अगर आप हर समय धूप में रहते हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते तो समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं।