फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेजी से वजन घटा सकती हैं ये 5 घरेलू चीजें, मोटापे से हैं परेशान तो इनका जरूर करें सेवन

Sat, 28 Nov 2020 11:43 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
5 tips to help you lose weight faster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

आज के समय में सबसे ज्यादा अगर लोग किसी चीज से परेशान हैं तो वो है वजन का बढ़ना यानी मोटापा। इसकी वजह कुछ भी हो सकती है। जैसे कि किसी व्यक्ति का वजन इसलिए बढ़ता है कि वो फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करता है। कहते हैं कि ऐसा खाना न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि वजन भी बढ़ाता है और अगर एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे घटाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि कुछ चीजों का सेवन करने से वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो वजन घटाने में सहायक हैं...

5 tips to help you lose weight faster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खीरा 

यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। वैसे तो लोग इसे सलाद के तौर पर खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। दरअसल, खीरे में 90 फीसदी तक पानी होता है, इसलिए भोजन करने से पहले खीरे का सेवन करें ताकि पेट भरा-भरा महसूस हो। नियमित तौर पर इसे खाने से दो हफ्तों में ही वजन का घटना शुरू हो जाएगा। 

5 tips to help you lose weight faster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टमाटर

इसे भी सलाद के तौर पर ही खाया जाता है। यह भी वजन कम करने का एक नायाब नुस्खा है। दरअसल, टमाटर में बीटा कैरोटिन व आईकोपीन होता है, जो वजन को नियंत्रित करता है। वजन को कम करने के साथ-साथ यह शरीर में खून बढ़ाने में भी सहायक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 tips to help you lose weight faster
नींबू और शहद - फोटो : social media

नींबू और शहद

बाजार में आसानी से मिल जाने वाले नींबू के कई फायदे हैं। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, जो गैस और एसीडिटी की समस्या से राहत दिलाता है। साथ ही गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिया जाए तो यह तेजी से वजन कम करता है। 

विज्ञापन
5 tips to help you lose weight faster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आडू़ 

यह भी बाजार में आसानी से मिल जाता है, खासकर शहरों में। गांवों में थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि अगर आप वजन को कम करने के इच्छुक हैं तो आप कहीं से भी इसे मंगा सकते हैं। नियमित तौर पर अगर इसे खाया जाए तो यह वजन को बढ़ने नहीं देता है। आडू़ में फाइबर भी होता है जो आंतों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। वजन बढ़ने की कई दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। लिहाजा इस संबंध में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed