लगातार टीवी, कंप्यूटर या मोबाईल पर देखते रहने से किसी की भी आंख कमजोर हो सकती है। लेकिन कभी कभी लोगों को इस बारे में पता ही नही चलता कि उनकी आंखों से कम दिखने लगा है और उन्हें चश्में की जरुरत है। लगातार अनदेखी करने का नतीजा होता है कि लोगों की आंख बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती है। आइए जानते है कि आपको कैसे पता चलेगा कि आपके आंखों की रोशनी कम हो गई है।
लगातार देर तक देखते रहने से आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। अगर आपको लगातार देखने में दिक्कत होती है तो हो ये इशारा है कि आपकी आंख कमजोर हो रही हैं।
अगर आपके सिर में या फिर आंखों की मांसपेशियों के पास हमेशा दर्द बना रहता है तो इसका मतलब है कि आपको चश्में की जरुरत है। आंखों के लेंस पर साफ प्रतिबिंब नहीं बनता है तो आंखों की पुतलियां सिकुड़ जाती है। देखने के लिए जब लगातार आंखे सिकुड़ी रहती हैं तो सिर में दर्द होने लगता है।
देखते समय अगर किसी की आंख से दूर या फिर पास की चीज साफ नहीं दिखती है तो इसका मतलब है कि आंखों की रोशनी कमजोर हो गई है और उसे चश्में की जरुरत है।
आपने महसूस किया है कि अगर आप लगातार कोई किताब या फिर मोबाइल की स्क्रीन देखते हैं तो आपकी आंखों में दर्द होने लगता है या फिर आंखों में थकान महसूस होती है तो जरुरत है कि आप खूब सारा पानी पिएं। पानी पीने से आंखों की थकान दूर होगी।