फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MRI स्कैन कराने जा रहे हैं तो गलती से भी न पहनें ये सामान, जा सकती है आपकी जान

Mon, 15 Jul 2019 01:41 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 15 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
do not wear these things while going for mri can cause death
मुंबई के एक अस्पताल में एक दर्दनाक घटना घटी। आम तौर पर शरीर की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली MRI मशीन ने एक इंसान की जान ले ली। अस्पताल के MRI रूम में 32 साल के एक व्यक्ति के शरीर में जरूरत से ज्यादा लिक्विड ऑक्सीजन जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। स्कैन के लिए वो मरीज को MRI रूम में लेकर गया था और वहां ऑक्सीजन सिलेंडर लीक कर गया। यह ऑक्सीजन लिक्विड फॉर्म में थी और वो जहरीली साबित होती है। वह अपनी मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर रूम में दाखिल हुए थे जिसकी वजह से यह घटना हुई। सिलेंडर धातु से बना होता है और MRI मशीन की स्टोरिंग मैग्नेटिक फील्ड में उसे लेकर रिएक्शन हुआ। इसकी वजह से मशीन ने बड़ी ताकत से राजेश को अपनी तरफ खींचा। वहां मौजूद स्टाफ ने राजेश को बचाने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ और सिलेंडर भीतर ही फंस गए जिसकी वजह से ऑक्सीजन लीक हो गई। 
do not wear these things while going for mri can cause death
क्या है MRI स्कैन?

MRI का मतलब है मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन, जिसमें आम तौर पर 15 से 90 मिनट तक लगते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि शरीर का कौन सा, कितना बड़ा हिस्सा स्कैन किया जाना है। कितनी तस्वीरें ली जानी हैं। यह रेडिएशन के बजाए मैग्नेटिक फील्ड पर काम करता है। इसलिए एक्स रे और सीटी स्कैन से अलग है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ संदीप ने बताया, "पूरे शरीर में जहां जहां हाइड्रोजन होता है, उसके स्पिन यानी घूमने से एक इमेज बनती है।" शरीर में 70 फीसदी पानी होता है, इसलिए हाइड्रोजन स्पिन के जरिए बने इमेज से शरीर की काफी दिक्कतों का पता लगाया जा सकता है। दिमाग, घुटने, रीढ़ की हड्डी जैसे शरीर के अलग अलग हिस्सों में जहां कहीं भी सॉफ्ट टिशू होती है उनका अगर एमआरआई स्कैन होता है तो हाइड्रोजन स्पिन से इमेज बनने के बाद यह पता लगाया जाता है कि शरीर के उन हिस्सों में कोई दिक्कत तो नहीं है।

do not wear these things while going for mri can cause death
MRI स्कैन से पहले उतार दें ये चीजें
आम तौर पर MRI स्कैन वाले दिन आप खा-पी सकते हैं और दवाएं भी ले सकते हैं। कुछ मामलों में स्कैन से चार घंटे पहले तक ही खाने को कहा जाता है ताकि चार घंटों की फास्टिंग हो सके। कुछ लोगों को अत्यधिक पानी भी पीने को कहा जाता है। अस्पताल पहुंचने पर जिसका स्कैन होना है, उसकी सेहत और मेडिकल जानकारी मांगी जाती है जिससे मेडिकल स्टाफ को यह पता चलता है कि स्कैन करना सुरक्षित है या नहीं। यह जानकारी देने के बाद मंजूरी भी मांगी जाती है कि आपका स्कैन किया जाए या नहीं क्योंकि MRI स्कैनर ताकतवर मैग्नेटिक फील्ड पैदा करता है। 

ऐसे में अंदर जाते वक्त शरीर पर कोई मेटल ऑब्जेक्ट नहीं होना चाहिए। इनमें यह चीजें शामिल हैं:
-घड़ी
-ज्वेलरी जैसी नेकलेस या झुमके
-नकली दांत जिनमें धातु का इस्तेमाल होता है
-सुनने की मशीन
-विग, क्योंकि कुछ में धातु के टुकड़े होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
do not wear these things while going for mri can cause death
MRI स्कैन में क्या होता है?
MRI स्कैनर एक सिलेंडरनुमा मशीन होती है जो दोनों तरफ से खुली होती है। जांच कराने वाला व्यक्ति मोटराइज्ड बेड पर लेटता है और फिर वह भीतर जाता है। कुछ मामलों में शरीर के किसी खास हिस्से पर फ्रेम रखा जाता है जैसे कि सिर या छाती। फ्रेम में ऐसे रिसीवर होते हैं जो स्कैन के दौरान शरीर की तरफ से जाने वाले सिग्नल लपकते हैं जिससे बढ़िया गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में मदद मिलती है। स्कैन के दौरान कई बार तेज आवाजें आती हैं जो इलक्ट्रिक करंट की होती है। शोर से बचने के लिए हेडफोन भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
do not wear these things while going for mri can cause death
क्यों खतरनाक होती है यह मशीन?
शरीर की जांच के लिए बनी ये मशीन कई बार खतरनाक और जानलेवा भी साबित हो सकती है। यूं तो रूम में दाखिल होने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि मरीज के पास कोई धातु की चीज ना हो लेकिन कई बार अनजाने में गड़बड़ी हो जाती है। अगर शरीर के भीतर कोई स्क्रू, शार्पनेल या कारतूस के हिस्से भी हैं तो खतरनाक साबित हो सकते हैं। धातु के ये टुकड़े मैग्नेट बेहद तेज गति से खींचेंगे और शरीर को गंभीर चोट पहुंचेगी। इसके अलावा मेडिकेशन पैच, खासतौर से निकोटिन पैच लगाकर स्कैन रूम में जाना सही नहीं है क्योंकि उसमें एल्यूमीनियम के कुछ अंश होते हैं। स्कैनर चलने के वक्त ये पैच गर्म हो सकते हैं जिससे मरीज जल सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed