फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध में दालचीनी मिलाकर पीने के हैं कई फायदे, झटपट दूर हो जाएंगी ये छोटी-मोटी सारी बीमारियां

Mon, 04 May 2020 09:07 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 04 May 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of cinnamon milk
दालचीनी दूध - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। दालचीनी भी इन्हीं मसालों में से एक है। एक तरफ दालचीनी जहां खाने के जायके को बढ़ाने का काम करता है वहीं स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। कई औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी सेहत के साथ-साथ खूबसूरती बढ़ाने में भी फायदेमंद है। वैसे तो दालचीनी अपने आप में ही एक अच्छी औषधि है लेकिन इसे दूध के साथ मिलाकर पीना और भी फायदेमंद होता है। दालचीनी वाले दूध के सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं दालचीनी वाले दूध से होने वाले फायदों के बारे में...

5 health benefits of cinnamon milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अच्छी नींद
कई लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है। अगर आती भी है तो जल्दी आंख खुल जाती है। ऐसे लोगों के लिए दालचीनी वाला दूध बहुत फायदेमंद होगा। दालचीनी में पाए जाने वाला अमीनो एसिड दिमाग को शांत करने का काम करता है, जिससे अच्छी नींद आती है। वहीं गर्म दूध के सेवन से शरीर की थकान और तनाव को दूर हो जाती है।

5 health benefits of cinnamon milk
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

डायबिटीज की समस्या में
इंसुलिन को बढ़ाने के लिए दालचीनी सबसे सस्ता उत्पाद है। यह शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने का काम करता है। मधुमेह की समस्या से ग्रसित लोगों को दालचीनी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि दालचीनी के औषधीय गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of cinnamon milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हड्डियों को मजबूत बनाने में
दालचीनी में पाए जाने वाला कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीज हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो बहुत समय पहले से ही लोग  हड्डियों की मजबूती के लिए दालचीनी वाले दूध का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं दालचीनी वाले दूध के नियमित सेवन से गठिया की समस्या भी नहीं होती है।

विज्ञापन
5 health benefits of cinnamon milk
त्वचा की देखभाल - फोटो : Pixabay

त्वचा और बाल
दालचीनी वाला दूध पीने से त्वचा से संबंधित  हर समस्या दूर हो जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा के रोगों से और इन्फेक्शन से बिल्कुल सुरक्षित रखता है। वहीं बालों की समस्या को दूर करने के लिए दूध के अलावा दालचीनी और शहद के मिश्रण काफी कारगर रहता है। दालचीनी से यीस्ट इन्फेक्शन भी नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed