फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्टियोपोरोसिस में हो जाती है हड्डियां कमजोर, इन आहार का सेवन करने से आएगी मजबूती

Mon, 23 Sep 2019 03:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 23 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
5 foods to strengthen your bone and get away osteoporosis

ऑस्टियोपोरोसिस से मतलब हड्डियों के कमजोर होने से। इस बीमारी में समय के साथ हड्डियां कमजोर होना शुरु हो जाती है जिसका कारण है कोशिकाओं का पूरी तरह से निर्माण न होना। क्योंकि जितनी संख्या में कोशिकाओं का निर्माण होता है उससे ज्यादा तो विनाश हो जाता है। इसकी वजह है कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी जैसे पोषक पदार्थों को आहार में शामिल न करना। जिसकी वजह से हड्डियों का क्षरण तेजी से होने लगता है। अगर हड्डियों को कमजोर होने से बचाना है तो जरूरी है कि सही आहार का सेवन किया जाए।


 
5 foods to strengthen your bone and get away osteoporosis
- फोटो : pixa
क्या हैं लक्षण

ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण उम्र के तीसवें पड़ाव से ही नजर आ सकते हैं। इस समय यदि किसी की हड्डियों में दर्द या फिर टूट फूट होती है तो वो सही हो जाती है लेकिन ये बीमारी का शुरुआती चरण होता है। अगर इसी उम्र से ही हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार का सेवन किया जाए तो 40 वर्ष के बाद हड्डियों से जुड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो आइए जानें किन पदार्थों का सेवन लाभदायक हो सकता है।


 
5 foods to strengthen your bone and get away osteoporosis
- फोटो : pixa
खट्टे फलों का सेवन

सभी का मानना है कि कैल्शियम से भरपूर पदार्थो का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। लेकिन विटामिन सी की मदद से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। क्योंकि विटामिन सी में हड्डियों के क्षरण को रोकने वाले पदार्थ भी होते हैं। विटामिन सी की मदद से कोलेजन का निर्माण होता है जो बोन और कार्टिलेज में मौजूद रहता है। लेकिन एक शोध में इस बात का भी पता चला है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में इस विटामिन का सेवन करने से फायदा होता है। इसलिए प्रतिदिन एक संतरा खाना सेहत के लिए सही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods to strengthen your bone and get away osteoporosis
बादाम 

बादाम को आहार में शामिल करना बहुत आसान है और इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह कैल्शियम और पोटैशियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है। अगर आप सोच रहें है कि बादाम में फैट की मात्रा ज्यादा होती है तो बता दें कि थोड़ी सी मात्रा का सेवन करने से केवल शरीर को लाभ ही होगा।


 
विज्ञापन
5 foods to strengthen your bone and get away osteoporosis
गुड़

चीनी के जगह पर गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए सही है क्योंकि आजकल बहुत सी बीमारियों की वजह चीनी ही है। इसलिए अपने आहार में प्राकृतिक मिठास लाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed