{"_id":"5d3c01e78ebc3e6ced3741b4","slug":"5-effective-tips-to-weight-loss-in-monsoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में खानपान में लाएं ये बदलाव, फटाफट कम होगा वजन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बारिश के मौसम में खानपान में लाएं ये बदलाव, फटाफट कम होगा वजन
Sat, 27 Jul 2019 05:34 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के बाद जब बारिश होती है तो मौसम खुशनुमा सा हो जाता है और इस मौसम में समय से एक्सरसाइज करने में भी हमें थोड़ा आलस आने लगता है। साथ ही मौसमी बीमारियों की वजह से भी शरीर में सुस्ती रहती है। ऐसे में अगर सही तरह का खानपान नही लेंगे तो वजन का बढ़ना तो तय है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही डायट टिप्स दे रहें हैं जिनकी मदद से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।
शाम के समय क्या खाएं
बारिश के मौसम में शाम के समय चाय के साथ गर्मागरम पकौड़े या समोसे खाने का दिल तो सबका करता है। लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आपको इन सबसे दूर रहना चाहिए। आप मानसून में चटपटे कार्न चाट, पीनट चाट या स्प्राउट को थोड़ा टेस्टी और चटपटा बना कर खा सकते हैं। स्वाद और सेहत दोनों के मामलें में ये स्नैक्स बहुत अच्छे हैं।
मौसमी फलों को खाएं
मानसून के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद हैं। जामुन, पीच, प्लम, नाशपाती जैसे फलों का सेवन करने से वजन कम होता है। फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही फाइबर तत्व के होने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

अदरक वाली चाय
इस मौसम में गर्मागरम चाय पीने का मन कर रहा है तो बेशक पीएं। बस इसको बनाते समय इसमें थोड़ा सा अदरक जरूर डालें। बारिश में गले की खराश या जुकाम होने पर ये चाय पीना फायदेमंद है। आप चाहें तो इसमें काली मिर्च, लौंग, दालचीनी को भी डाल सकती है।

पानी खूब पीएं
गर्मी थोड़ी सी कम होते ही लोग पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो पानी पीना कम न करें। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके साथ ही तरल पदार्थों का सेवन जरूर करें।