फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा हैं रोजमर्रा की ये पांच आदतें, गौर से देखें शीशा कहीं आप तो नहीं हो रहे बूढ़े

Sat, 27 Jul 2019 05:33 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 27 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
these 5 habits of your dangerous for life
- फोटो : PIXABAY

आज के समय में हर कोई जवां दिखना चाहता है। उम्र चाहे कितना भी हो लेकिन जवान दिखना जरूरी है। इसके लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं तो कई दवाईयों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन हम आपको बूढ़ें होने के कारण बताने जा रहे हैं। हम सभी ने कुछ ऐसी आदतों को अपना रखा है जो हमारी सेहत को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो हमें समय से पहले बूढा करती हैं।

these 5 habits of your dangerous for life
- फोटो : Sitel

एक साथ कई काम करना
एक साथ कई काम करना ये टैलेंट हो सकता है। लेकिन इससे हमारे शरीर पर बुरा असर भी पड़ रहा है। कैलीफोर्निया के सेंट रोजफ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के प्रमुख रेमंड कास्कियारी के अनुसार लोगों को लगता है एक साथ कई काम कर लेना अच्छी बात है, लेकिन इससे तनाव भी बढ़ता है। रिसर्च के अनुसार तनाव से बुढ़ापा जल्द आता है। 

these 5 habits of your dangerous for life

धूम्रपान
धूम्रपान सेहत के लिए बहुत हानिकारक है, लेकिन कुछ लोग ये जानने के बावजूद भी इसे करते हैं। धूम्रपान करने से कुछ ही दिनों में त्वचा पर बुरा असर पड़ने लगता है। स्मोकिंग से त्वचा खुश्क होती है और चेहरे पर झुर्रियां पड़ती हैं। स्मोकिंग के कारण विटामिन सी का लेवल भी कम होता है। जबकि विटामिन सी के कारण त्वचा में नमी बनी रहती है। निकोटीन के कारण इससे हमारी स्किन बुरी तरह प्रभावित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 habits of your dangerous for life

नींद की कमी
बदलते लाइफस्टाइल के साथ लोगों में काफी कुछ बदलाव आया है, जैसे कि कम सोना। बढ़ते तनाव के कारण लोग पूरी नींद नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण आंखों के नीचे कालापन आता है। सेंट जोजफ अस्पताल के डॉक्टर कास्कियारी के अनुसार नींद पूरी ना होने से जीवनकाल भी कम होता है। उनके मुताबिक कम सोने से दिमाग थका हुआ रहता है और वजन भी बढ़ता है। 

विज्ञापन
these 5 habits of your dangerous for life

बहुत देर तक बैठना
जो लोग बहुत देर तक बैठे रहते हैं उन्हें गुर्दे और दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। यहां तक कि उन्हें कैंसर और मोटापे का भी खतरा होता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के अनुसार नियमित कसरत करने से इन खतरों को टाला जा सकता है और उम्र बढ़ाई जा सकती है। जो लोग हफ्ते में करीब 150 मिनट कसरत करते हैं वे कसरत ना करने वालों से औसतन 10 से 13 साल ज्यादा जीते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed