How to Lower LDL Cholesterol Naturally: शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है, जो धीरे-धीरे हमारी धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, खून में मोम जैसे इस पदार्थ का अधिक होना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कई गुना बढ़ा देती है। मगर अच्छी बात यह है कि हम अपनी जीवनशैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करके इस स्थिति को नेचुरल रूप से नियंत्रित कर सकते हैं।
Health Tips: ये चार आदतें दूर कर सकती हैं बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या, आज से ही दिनचर्या में करें शामिल
Symptoms Of High Cholesterol in Body: आज के समय में शरीर में अधिक बैड कोलेस्ट्रॉल होना एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके पीछे कई कारण हैं, इनमें से एक बड़ा कारण हमारी ही कुछ गलतियां हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
धूम्रपान से बना लें दूरी
धूम्रपान न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह आपके 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को भी कम करता है। तंबाकू में मौजूद रसायन धमनियों की दीवारों को खुरदरा बना देते हैं, जिससे वहां फैट जमा होना आसान हो जाता है। जैसे ही आप धूम्रपान छोड़ते हैं, आपका बीपी संतुलित होने लगता है और एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का लेवल बढ़ जाता है, जो धमनियों से बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने का काम करता है।
ये भी पढ़ें- Infertility: इनफर्टिलिटी के लिए कौन ज्यादा जिम्मेदार महिला या पुरुष, क्यों बढ़ रही है दिक्कत? विशेषज्ञ से जानिए
आहार में करें बदलाव
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए 'ट्रांस फैट' और 'सैचुरेटेड फैट' जैसे मक्खन, रेड मीट और तले-भुने खाने से परहेज करना चाहिए। इसके बजाय ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अखरोट, अलसी के बीज और जैतून के तेल को शामिल करें। ये हेल्दी फैट धमनियों की सूजन को कम करते हैं और हृदय की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे खून का संचार अच्छा बना रहता है।
ये भी पढ़ें- Arthritis Risk: दिनचर्या की ये गलतियां 35 में ही बना देती हैं आर्थराइटिस का मरीज, अभी से बरतें ये सावधानियां
फाइबर की मात्रा बढ़ाएं
फाइबर, विशेषकर 'सॉल्युबल फाइबर', बैड कोलेस्ट्रॉल को ब्लडफ्लो में अवशोषित होने से रोकता है। यह स्पंज की तरह काम करता है और कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। अपनी डाइट में ओट्स, फलियां, सेब और नाशपाती जैसे रेशेदार फलों को जरूर शामिल करें। प्रतिदिन पर्याप्त फाइबर लेने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
शारीरिक सक्रियता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिलिंग या योग 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को जलाकर एनर्जी में बदलने में मदद करता है। नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। अपनी सेहत की जिम्मेदारी खुद लें और आज से ही इन आदतों को अपनाकर एक स्वस्थ हृदय और लंबी आयु की नींव रखें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।