फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट: JN.1 वैरिएंट से संक्रमण का आंकड़ा 1200 पार, क्या यहां भी बढ़ रहा है सिंगापुर-अमेरिका जैसा खतरा?

Sat, 13 Jan 2024 09:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jan 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
1,013 cases of JN.1 have been detected across 16 states in india know its risk factor
कोरोना के नए वैरिएंट - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ती हुई देखी जा रही है, विशेषकर कोरोना के नए सब-वैरिएंट के कारण पिछले एक महीने में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दैनिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 609 लोगों को संक्रमण का शिकार पाया गया है, साथ ही तीन मौतें भी दर्ज की गई हैं। वहीं जिस गति से देश में JN.1 वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं, वो विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रहे हैं। देखते ही देखते देश में इस नए वैरिएंट से संक्रमितों का आंकड़ा 1200 को पार कर गया है।



इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा साझा किए गए डेटा से पता चला है कि कर्नाटक में सबसे अधिक 215 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश (189), महाराष्ट्र (170), केरल (154), पश्चिम बंगाल (96), गोवा (90), तमिलनाडु (88) और गुजरात (76)। तेलंगाना और राजस्थान में 32, छत्तीसगढ़ में 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में 7, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन और उत्तराखंड और नागालैंड में एक-एक मामला सामने आया है।

1,013 cases of JN.1 have been detected across 16 states in india know its risk factor
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : iStock

17 राज्यों में फैल चुका है नया वैरिएंट

देश के 17 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में JN.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। नए वैरिएंट से संक्रमितों की कुल संख्या 1200 है। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड मामलों में वृद्धि और नए वैरिएंट के केस पर गंभीरता से निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है। राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा किए गए कोविड-19 के लिए संशोधित दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि संक्रमण की रफ्तार को कम किया जा सके।

कई देशों में इस नए वैरिएंट के कारण स्थिति बिगड़ती हुई देखी गई है।

1,013 cases of JN.1 have been detected across 16 states in india know its risk factor
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

क्या कहते हैं महामारी विशेषज्ञ?

यूनाइटेड स्टेट्स स्थित वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर डॉ. विलियम शेफनर कहते हैं, दिसंबर के मध्य से यूएसए के कई अस्पातालों के आपातकालीन कक्ष में कोविड-19, इन्फ्लूएंजा और आरएसवी संक्रमण से भर्ती होने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। कोरोना के ज्यादार संक्रमितों में JN.1 वैरिएंट से संक्रमण की पुष्टि की जा रही है। अमेरिका में ये नया सब-वैरिएंट काफी तेज गति से बढ़ा है और कम समय में अधिकतर स्टेट्स में इसके केस हो गए हैं। इस वैरिएंट की प्रकृति और संक्रामकता दर काफी अधिक है, जिसे ध्यान में रखते हुए जिन देशों में इसका प्रसार हो रहा है उन्हें विशेष सावधान हो जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
1,013 cases of JN.1 have been detected across 16 states in india know its risk factor
कोरोना की रफ्तार - फोटो : iStock

अमेरिका में तेजी से बढ़ा है संक्रमण

येल मेडिसिन यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ हेइडी जपाटा कहते हैं, दुनियाभर में श्वसन रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों के लिए ये जानना सबसे महत्वपूर्ण  है कि वायरस काफी संक्रामकता वाला है और किसी आबादी में तेजी से संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकता है। सितंबर में यू.एस. में पहली बार इस  सब-वैरिएंट की पुष्टि की गई थी। नवंबर के मध्य में कुल संक्रमण के 3.5% मामलों के लिए ये नया वैरिएंट कारक था। एक महीने में ही दिसंबर में ये 21% से थोड़ा अधिक हो गया और जनवरी तक ये 60% से अधिक मामलों का कारण बन गया है।

अमेरिका की तरह सिंगापुर सहित कई अन्य देशों में भी इस वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

विज्ञापन
1,013 cases of JN.1 have been detected across 16 states in india know its risk factor
कोरोना का खतरा - फोटो : Pixabay

क्या भारत में भी बिगड़ सकते हैं हालात?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस JN.1 वैरिएंट के कारण यूएसए और सिंगापुर जैसे देशों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है, भारत में भी इसका प्रसार देखा जा रहा है। डेढ़ महीने के भीतर ही 1000 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। ये गति अलार्मिंग हो सकती है, अगर संक्रमण के प्रसार को रोका न गया तो इस वैरिएंट की प्रकृति के कारण कम समय में ही ये अधिक लोगों को बीमार कर सकता है।

फिलहाल राहत की बात ये है कि देश में वैक्सीनेशन की दर काफी अच्छी है जिसके कारण ज्यादातर लोगों में सिर्फ हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं। पर कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed