Earth Day 2022 Wishes: दुनियाभर के देश हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे या पृथ्वी दिवस मनाते हैं। पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी। पर्यावरण शिक्षा के तौर पर इस दिन को मनाने के लिए लोगों को बताया जाता है कि हमारा पर्यावरण खतरे में है। लोग इस दिन पृथ्वी द्वारा प्रदत्त चीजों के लिए शुक्रिया करते हैं और प्रकृति का संरक्षण करने का संकल्प लेते हैं। पृथ्वी के संरक्षण को हमें अपना कर्तव्य समझ कर करना चाहिए और दूसरों को भी इस दिशा में जागरूक करना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ पृथ्वी दिवस के मौके पर अपने दोस्तों, करीबियों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने वाले वाॅलपेपर भेजकर पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर दोस्तों और करीबियों को ये शुभकामना संदेश भेजकर बढ़ाएं जागरूकता
धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
सभी प्रकार के खतरों से पृथ्वी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
अर्थ का कुछ करो नहीं तो अनर्थ हो जाएगा।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं
आने वाले जन्म की परवाह के लिए सबसे पहले पृथ्वी की परवाह जरूरी है।
पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं