फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर चाहते हैं ड्रोन उड़ाना तो जान लीजिए सरकार की ये गाइडलाइन, वरना हो सकती है बहुत बड़ी दिक्कत

Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 28 Sep 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Drone rules 2021 if you want to fly drone in India know detailed guideline of Indian Government utility news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

हम में से कई लोग अक्सर वीडियोग्राफी या किसी अन्य उद्देश्य से ड्रोन को उड़ाते हैं। हालांकि कई लोग ड्रोन का गलत इस्तेमाल करके स्पाइंग करने का भी कार्य करते हैं। इस वजह से ड्रोन को उड़ाना राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा सवाल है। वहीं आने वाले समय में ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल देश के भीतर होने वाला है। कहा जा रहा है कि ये अर्थव्यवस्था को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निकट भविष्य में ऑनलाइन डिलीवरी और कई अन्य माध्यमों में ड्रोन का बढ़-चढ़कर प्रयोग होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार ने ड्रोन पॉलिसी को तैयार करके उससे जुड़ा नया नियम देश में लागू किया है। इस बीच सरकार ने ड्रोन उड़ाने को लेकर एक खास तरह का हवाई नक्शा बनाया है। इसमें हवाई रूट्स को अलग अलग भागों में बांटा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार देश के हवाई क्षेत्र को तीन रंगों में बांटा गया है। 

Drone rules 2021 if you want to fly drone in India know detailed guideline of Indian Government utility news
drone - फोटो : अमर उजाला

ग्रीन जोन में आप 500 किलोग्राम तक के वजन वाले ड्रोन को 400 फीट की ऊंचाई तक उड़ा सकते हैं। इस जोन में ड्रोन्स को उड़ाने के लिए आपको सरकार से किसी प्रकार की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। 

Drone rules 2021 if you want to fly drone in India know detailed guideline of Indian Government utility news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

सैन्य ठिकाने और एयर बेस को येलो जोन के अंतर्गत रखा गया है। गाइडलाइन के मुताबिक एयरपोर्ट के 8 से 12 किलोमीटर की परिधि में केवल 200 फीट से ऊपर ही ड्रोन को उड़ाया जा सकेगा। वहीं तीसरे जोन यानी की रेड जोन में ड्रोन को उड़ाने के लिए आपको केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Drone rules 2021 if you want to fly drone in India know detailed guideline of Indian Government utility news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

केंद्र सरकार ने इसका पूरा नक्शा अपने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म की वेबसाइट https://digitalsky.dgca.gov.in/home पर जारी कर दिया है। यहां पर उपलब्ध इंटरेक्टिव मानचित्र देखकर आपको इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Drone rules 2021 if you want to fly drone in India know detailed guideline of Indian Government utility news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि पिछले कुछ समय में भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में मिलिट्री स्टेशन के पास कई ड्रोन्स को पकड़ा था, जो स्पाइंग और हमले के मकसद से हमारी सीमा के भीतर प्रवेश किए थे। इसे लेकर सरकार काफी गंभीर दिख रही है। यही वजह है कि उसने ड्रोन को लेकर देश में नई गाइडलाइन को जारी किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed