फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसी है अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल, शाकाहारी खाने से लेकर फिल्में देखने का है शौक

Fri, 19 Feb 2021 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
do you know about Arvind Kejriwal lifestyle
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : twitter.com/ArvindKejriwal

कहते हैं अगर आपके सपने बड़े हों, तो आपकी कोशिशें भी काफी बड़ी होनी चाहिए। शायद इस बात को बखूबी समझा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने, तभी तो आज वो इस मुकाम पर हैं। वहीं, एक वक्त वो भी था जब उन्होंने नौकरी तक की, लेकिन मौजूदा समय में वो दिल्ली की सत्ता पर काबिज हैं और एक अच्छी जिंदगी को जी रहे हैं। लेकिन क्या आप अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं उन्हें किसी चीज का शौक है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

do you know about Arvind Kejriwal lifestyle
अरविंद केजरीवाल - फोटो : twitter.com/ArvindKejriwal

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे

  • दरअसल, अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में हुआ था। केजरीवाल पहले से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज थे, और ये उनकी मेहनत ही थी कि उन्होंने पहले ही प्रयास में आईआईटी में दाखिला पा लिया। यहां पढ़ाई करने के बाद केजरीवाल ने टाटा स्टील में भी काम किया। लेकिन उनके सपने अलग थे, इसलिए उन्होंने यहां से नोकरी छोड़ी और साल 1993 में सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। इस नौकरी में रहते हुए वो लगातार अपनी आवाज को बुलंद करते रहे, और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जमकर बरसते रहे।
do you know about Arvind Kejriwal lifestyle
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi

आम आदमी से सियासत का सफर

  • इसी वजह से अरविंद केजरीवाल ने एक संस्था बनाई, जिसका नाम 'परिवर्तन' रखा गया। इस संस्था के जरिए उन्होंने आंदोलन की आग को बुलंद किया। इसके बाद साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर वो पूरी तरह एक्टिविज्म में उतर गए। इसके बाद साल 2010 में अन्ना हजारे ने जन लोकपाल के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन किया, जिसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। यहां से केजरीवाल ने सियासत की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया और आज वो दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वो लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
do you know about Arvind Kejriwal lifestyle
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

शाकाहारी हैं केजरीवाल

  • अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हैं, जो कि राजस्व सेवा की अधिकारी रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता IRS में केजरीवाल की बैचमेट थीं। साल 1995 में दोनों की शादी हुई और आज इस कपल के दो बच्चे हर्षिता और पुलकित हैं। अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार शाकाहारी है। एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बताया था कि, हम लोग शुद्द शाकाहारी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि अरविंद केजरीवाल को शुगर है, जिसके कारण वो मीठा खाने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
do you know about Arvind Kejriwal lifestyle
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter

इतनी है संपत्ति

  • केजरीवाल को खाली वक्त में फिल्में देखने का शौक है। केजरीवाल को सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का समय नहीं मिलता है, इसलिए वो नेटफिलक्स पर ही ज्यादातर फिल्में देख लेते हैं। अरविंद केजरीवाल आज पूरी तरह से संपन्न हैं। साल 2020 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दायर किए हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। जहां उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये बताई थी, जो कि साल 2015 से 1.3 करोड़ ज्यादा है। वहीं, हलफनामे में केजरीवाल की पत्नी सुनीता की आय 57 लाख रुपये बताई गई, जो साल 2015 में 15 लाख थी यानी पांच साल में उनकी आय 42 लाख रुपये बढ़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed