फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन से ही था पैसे कमाने का शौक, आज यह शख्स है अरबों-खरबों की संपत्ति का मालिक

Fri, 19 Feb 2021 02:24 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Business tycoon Warren Buffett net worth and interesting facts
वॉरेन बफे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Rocky S

30 अगस्त 1930 को अमेरिका के नेब्रास्का में एक साधारण से बच्चे का जन्म हुआ था, तब शायद ही किसी ने ये सोचा होगा कि ये बच्चा आगे चलकर कितना नाम कमाएगा। उस बच्चे का नाम था वॉरेन बफे, जो 90 साल के हो चुके हैं। वह मशहूर बर्कशायर हैथवे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सबसे बड़े शेयर धारक हैं। उन्हें शेयर बाजार की दुनिया के सबसे महान निवेशकों में से एक माना जाता है।  साल 2007 में उन्हें टाइम मैग्जीन द्वारा दुनिया के 100 सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं वॉरेन बफे के बारे में कुछ खास बातें... 

Business tycoon Warren Buffett net worth and interesting facts
वॉरेन बफे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Rocky S

वॉरेन बफे को बचपन से ही निवेश करने का और पैसे कमाने का शौक था। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन का पहला निवेश तब किया था, जब वह महज 11 साल के थे। साल 1942 में उन्होंने सिटीज सर्विस के स्टॉक को 38 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था। 

Business tycoon Warren Buffett net worth and interesting facts
वॉरेन बफे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@TheWealthGent

अपनी छोटी उम्र से ही वॉरेन बफे ने अपनी सफलता की कहानी गढ़ने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी थी और चतुराई से काम किया। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, महज 16 साल की उम्र में ही वॉरेन बफे 53 हजार डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 38 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक बन गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Business tycoon Warren Buffett net worth and interesting facts
वॉरेन बफे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@TheWealthGent

वॉरेन बफे की पढ़ाई की अगर बात करें तो नेब्रास्का विश्वविद्यालय से पास आउट होने के बाद जब हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में आवेदन किया, तो उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया। बाद में उन्होंने मजेदार ढंग से इस बारे में बताया कि कैसे उन्हें कोलंबिया बिजनेस स्कूल में प्रवेश मिला। उन्होंने प्रोफेसर बेंजामिन ग्राहम और डेविड डोड को एक पत्र लिखा, 'प्रिय प्रोफेसर डोड, मुझे लगा कि आप लोग मर गए हैं, लेकिन अब जब मुझे पता चला कि आप जीवित हैं और कोलंबिया में पढ़ा रहे हैं, तो मैं वास्तव में वहां आकर पढ़ना चाहूंगा।' 

विज्ञापन
Business tycoon Warren Buffett net worth and interesting facts
वॉरेन बफे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@AssetsToWealth

वॉरेन बफे आज अरबों-खरबों के मालिक हैं। उनके पास करीब 6,860 करोड़ डॉलर यानी करीब पांच लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि इसके बावजूद उन्हें महंगी चीजों का कभी शौक नहीं रहा, लेकिन वो एक बड़े दानवीर जरूर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 14 साल में करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये दान किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed