फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: पटाखे छोड़ते समय इन बातों को रखें खास ध्यान

Sat, 14 Nov 2020 02:03 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 14 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Diwali2020 Fire safety tips to ensure a happy diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

 

पटाखे छोड़ते वक्त अक्सर कई लोग इतना खो जाते हैं कि अनहोनी को न्योता दे बैठते हैं। हर्षोल्लास का पर्व एक ही पल में शौक से भर जाता है। प्रतिवर्ष दिवाली पर पटाखों से पूरे देशभर में दुर्घटनाएं होती हैं। यह दुर्घटनाएं उम्र नहीं देखतीं, बच्चे, बुजुर्ग कोई भी इनका शिकार हो सकता है। कई बार तो ऐसे लोग भी पटाखों की वजह से दुर्घटना का शिकार होते हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी पटाखे नहीं छोड़े होते हैं लेकिन दूसरों की लापरवाही का परिणाम भुगतना शायद इनकी नियति में लिखा होता। इसलिए इस वर्ष जब पटाखे छोड़ने जाएं तो इन सावधानियों को बरतें और सुरक्षित दिवाली मनाएं।

 

Diwali2020 Fire safety tips to ensure a happy diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self
-खरीददारी के दौरान सावधानी जरूरी

जब भी पटाखों की दुकान पर जाएं तो आसपास नजर घूमायें, सबकुछ ठीक लगने पर ही वहां से खरीददारी करें। बच्चों को अकेले पटाखों की किसी भी दुकान पर न जाने दें। विश्वसनीय दुकान से ही पटाखे लें और सस्ते दाम के लालच में पुराने पटाखे न खरीदें। पुराने पटाखे दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं।

 

Diwali2020 Fire safety tips to ensure a happy diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

-कपड़ों का रखें ध्यान

पटाखे छोड़ते समय विशेष रुप से कपड़ों का ध्यान रखें। यदि ज्यादा भारी कपड़े पहन रखे हैं तो पहले उन्हें बदलें, फिर ही पटाखे छोड़ें। ऊनी और रेशमी कपड़े भूलकर भी न पहनें। ये कपड़े बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं। कोशिश करें कि पटाखे छोड़ते समय सूती वस्त्र पहन लें, ये जल्दी आग नहीं पकड़ते इसलिए दुर्घटना की संभावनाएं कम हो जाती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali2020 Fire safety tips to ensure a happy diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर
-फर्स्ट एड किट रखें तैयार
जिस भी स्थान पर आप पटाखे जला रहे हैं, उसके निकट ही फर्स्ट एड किट तैयार रखें। किट में एसिटामिनोफेन, आइब्युप्रोफेन जैसे क्रीम जरूर रखें ताकि माइनर बर्न का तत्काल उपचार हो सके। साथ ही पुराना कम्बल और एक बाल्टी पानी भी भरकर रखें। यदि आग लग जाती है तो पैनिक होने की बजाय समझदारी से काम लें।

 

 
 
विज्ञापन
Diwali2020 Fire safety tips to ensure a happy diwali
प्रतीकात्मक तस्वीर

-बच्चों का रखें ध्यान

जब भी आप पटाखे जला रहे हैं तो यह जरूर देखें कि बच्चे कहां हैं? छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखें। बच्चे शैतान होते हैं और ऐसे समय में उनका दिमाग बहुत तेज दौड़ता है। तो यदि वे कोई डिब्बा वगैरह खोजते दिखाई देते हैं तो पहले ही उन्हें समझा दें कि इस तरह से पटाखे छोड़ने से अनहोनी हो सकती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed