{"_id":"5fa29e5076334a1e9c7f4e2a","slug":"diwali2020-fire-safety-tips-to-ensure-a-happy-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: पटाखे छोड़ते समय इन बातों को रखें खास ध्यान","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Diwali 2020: पटाखे छोड़ते समय इन बातों को रखें खास ध्यान
Sat, 14 Nov 2020 02:03 AM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
-खरीददारी के दौरान सावधानी जरूरी
जब भी पटाखों की दुकान पर जाएं तो आसपास नजर घूमायें, सबकुछ ठीक लगने पर ही वहां से खरीददारी करें। बच्चों को अकेले पटाखों की किसी भी दुकान पर न जाने दें। विश्वसनीय दुकान से ही पटाखे लें और सस्ते दाम के लालच में पुराने पटाखे न खरीदें। पुराने पटाखे दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
-कपड़ों का रखें ध्यान
पटाखे छोड़ते समय विशेष रुप से कपड़ों का ध्यान रखें। यदि ज्यादा भारी कपड़े पहन रखे हैं तो पहले उन्हें बदलें, फिर ही पटाखे छोड़ें। ऊनी और रेशमी कपड़े भूलकर भी न पहनें। ये कपड़े बहुत जल्दी आग पकड़ लेते हैं। कोशिश करें कि पटाखे छोड़ते समय सूती वस्त्र पहन लें, ये जल्दी आग नहीं पकड़ते इसलिए दुर्घटना की संभावनाएं कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
-फर्स्ट एड किट रखें तैयार
जिस भी स्थान पर आप पटाखे जला रहे हैं, उसके निकट ही फर्स्ट एड किट तैयार रखें। किट में एसिटामिनोफेन, आइब्युप्रोफेन जैसे क्रीम जरूर रखें ताकि माइनर बर्न का तत्काल उपचार हो सके। साथ ही पुराना कम्बल और एक बाल्टी पानी भी भरकर रखें। यदि आग लग जाती है तो पैनिक होने की बजाय समझदारी से काम लें।
जिस भी स्थान पर आप पटाखे जला रहे हैं, उसके निकट ही फर्स्ट एड किट तैयार रखें। किट में एसिटामिनोफेन, आइब्युप्रोफेन जैसे क्रीम जरूर रखें ताकि माइनर बर्न का तत्काल उपचार हो सके। साथ ही पुराना कम्बल और एक बाल्टी पानी भी भरकर रखें। यदि आग लग जाती है तो पैनिक होने की बजाय समझदारी से काम लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
-बच्चों का रखें ध्यान
जब भी आप पटाखे जला रहे हैं तो यह जरूर देखें कि बच्चे कहां हैं? छोटे बच्चों को पटाखों से दूर रखें। बच्चे शैतान होते हैं और ऐसे समय में उनका दिमाग बहुत तेज दौड़ता है। तो यदि वे कोई डिब्बा वगैरह खोजते दिखाई देते हैं तो पहले ही उन्हें समझा दें कि इस तरह से पटाखे छोड़ने से अनहोनी हो सकती है।