Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ की बात: बाहर से दिखने में स्वस्थ पर अंदर बढ़ रहा हो सकता है कैंसर, कैसे लगाएं इसका पता?

Thu, 26 Nov 2026 06:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 06:37 PM IST
सार

कैंसर शुरुआती चरणों में बिना लक्षणों के भी बढ़ता रह सकता है। मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, एचपीवी टेस्ट और जोखिम वाले लोगों में लो-डोज सीटी से कुछ कैंसर जल्दी पहचाने जा सकते हैं। अपनी उम्र, फैमिली हिस्ट्री और जोखिमों के अनुसार स्क्रीनिंग कराएं।

विज्ञापन
Can Cancer Develop Without Symptoms know Cancer Screening Tests for Early Detection
कैंसर का बढ़ता खतरा और इसकी जांच - फोटो : Amarujala.com/AI

कैंसर दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2024 के नवीनतम वैश्विक अनुमानों के अनुसार, दुनियाभर में कैंसर के कारण हर साल लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत होती है, यानी दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों में से लगभग हर 6 में से 1 मौत कैंसर से होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि आमतौर पर इसकी शुरुआती चरणों में पहचान नहीं हो पाती है, जब तक लोगों को पता चलता है कि उन्हें कैंसर है तब तक ये काफी बढ़ चुका होता है जहां से इलाज और जान बचा पाना कठिन हो जाता है।



आमतौर पर लोग मानते हैं कि शरीर में गांठ, ब्लीडिंग, कमजोरी या वजन कम होना ही कैंसर का संकेत होता है। पर हर बार इन लक्षणों का दिखना जरूरी नहीं है। कुछ कैंसर शुरुआती चरणों में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ते रह सकते हैं। ऐसे में मरीज खुद को स्वस्थ महसूस करता है, जबकि शरीर में कोशिकाओं के असामान्य बदलाव धीरे-धीरे बढ़ रहे होते हैं।

यही कारण है कि कैंसर की शुरुआती पहचान में स्क्रीनिंग की अहम भूमिका होती है। 

Trending Videos
Can Cancer Develop Without Symptoms know Cancer Screening Tests for Early Detection
कैंसर और इसके बढ़ते मामले - फोटो : Adobe Stock

कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ दशकों पहले की तुलना में अब कैंसर का इलाज काफी आसान और किफायती हो गया है, हालांकि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज न मिल पाना इस बीमारी को लेकर चिंता बढ़ाता रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर के बढ़ते खतरों को देखते हुए 40 से अधिक उम्र के लोगों को अपने डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से कैंसर की जांच कराते रहना चाहिए। समय पर बीमारी की पहचान होने पर इलाज के विकल्प आसान हो सकते हैं और इसके ठीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

Can Cancer Develop Without Symptoms know Cancer Screening Tests for Early Detection
कैंसर के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock photos

बिना लक्षणों के कैसे बढ़ता रहता है कैंसर?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर तब होता है जब शरीर में कुछ कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं। शुरुआती चरण में ट्यूमर छोटा होता है और आसपास के अंगों पर दबाव नहीं डालता इसलिए आमतौर पर दर्द, गांठ या दूसरे लक्षण महसूस नहीं होते। हालांकि स्तन, सर्वाइकल और कोलोरेक्टल कैंसर जैसे कुछ कैंसर में स्क्रीनिंग से शुरुआती बदलावों का भी पता लगाया जा सकता है।
 

  • डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको बिना कारण वजन कम होने, लगातार थकान, शरीर में गांठ या असामान्य रक्तस्राव महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से मिलकर इसके कारणों को समझना बहुत जरूरी है। 
  • लंबे समय तक खांसी, मल-मूत्र की आदतों में बदलाव, घाव का न भरने या निगलने में परेशानी जैसे लक्षण चेतावनी का संकेत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Cancer Develop Without Symptoms know Cancer Screening Tests for Early Detection
कैंसर की जांच (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock Images

कैंसर का पता कैसे चलता है?

डॉक्टर आपके लक्षणों और फैमिली हिस्ट्री के आधार पर कुछ टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।
 

  • महिलाओं में स्तन कैंसर की पहचान के लिए मैमोग्राफी टेस्ट जबकि सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए पैप स्मीयर और एचपीवी टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है।
  • मल में छिपे खून या आंतों में पॉलीप की पहचान कर कोलोरेक्टल कैंसर का पता लगाया जाता हैय़
  • लंबे समय तक धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों के कैंसर का खतरा होता है। उच्च जोखिम वालों को लो-डोज सीटी स्कैन टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed