फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: दिवाली पर इन ड्रेसिंग आइडियास से लड़के कैरी कर सकते हैं अपना बेस्ट लुक

Sat, 14 Nov 2020 02:02 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 14 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Diwali2020 dressing ideas for men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : spotboye

जब पुरुषों के फैशन की बात आती है तो विकल्प महिलाओं की अपेक्षा थोड़े सीमित होते हैं। अधिकतर पुरुष दिवाली पर पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करते हैं क्योंकि सामान्य दिनों में तो पारंपरिक वेशभूषा धारण करना संभव नहीं है। पारंपरिक कपड़ों में कुर्ता- पजामा, धोती, जैकेट आदि ही ट्रेंड में रहते हैं लेकिन सवाल यह भी उठता है कि इन कपड़ों में नया क्या है? या इन्हें पहनना कौनसी अलग बात है? तो जवाब यह है कि इन्हें पहनने का तरीका और हमारी पसंद ही है, जो इन्हें सामान्य से विशिष्ट बनाती है। अगली स्लाइड्स की सहायता से आप भी अपने दिवाली लुक को बना सकते हैं अलहदा।
 
Diwali2020 dressing ideas for men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram

धोती- कुर्ता
लड़कों में जब पारंपरिक परिधानों का जिक्र होता है तो सबसे पहले धोती-कुर्ता ही दिमाग में आता है। यदि आप भी धोती- कुर्ते में परफेक्ट लुक चाहते हैं तो प्रिंटेड कुर्ते को सामान्य धोती के साथ पेयर करें। कुर्ते के लिए कोई भी डार्क रंग का चयन कर सकते हैं। बारीक प्रिंट का चयन करें। साथ में मोजड़ी या कोलहापुरी चप्पल पहनें।

Diwali2020 dressing ideas for men
Ranbir kapoor in printed nehru jacket - फोटो : social media

नेहरू जैकेट

दिवाली पर नेहरू जैकेट पहनना तो बहुत सामान्य है लेकिन इस दिवाली उसे अलग ऐसे बनाना है कि राजस्थानी, काठीयावाड़ी प्रिंट में इस तरह का जैकेट लें और उसे प्लेन सफेद कुर्ते और सलवार या धोती के साथ पहनें। कांच या धागे के वर्क वाला जैकेट भी खूब फबेगा। प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हाथों में घड़ी जरुर पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali2020 dressing ideas for men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लॉन्ग जैकेट, कुर्ता और स्ट्रेट पैंट
अगर कुछ नया ट्राई करने के लिए तैयार हैं तो फिर प्लेन कुर्ता लें उस पर लॉन्ग फ्लोरल जैकेट पहनें और नीचे सफेद या किसी लाइट रंग की पेंट पहनें। कुर्ते की आस्तीन को कलाई तक रोल करें और साथ में सामान्य सी कोई फुटवेयर पेयर करें। कुर्ते और जैकेट के रंग को लाईट, डार्क का कॉम्बिनेशन बनाकर पहन सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali2020 dressing ideas for men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चिकनकारी कुर्ता
यदि आपको सिंपल और सोबर रहना पसंद हो तो चिकनकारी कुर्ते से बेहतर कोई विकल्प ही नहीं है। इसका लुक खूबसूरत तो आता ही है, साथ ही यह बेहद आरामदायक भी होते ही हैं। सलवार के साथ किसी भी प्रकार का एक्सपेरिमेंट न करें, एकदम सामान्य सलवार पहनें। साथ में ब्लैक या ब्राउन रंग की चप्पल पहनकर लुक को पूरा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed