Diwali 2020: दिवाली पर इन ड्रेसिंग आइडियास से लड़के कैरी कर सकते हैं अपना बेस्ट लुक
धोती- कुर्ता
लड़कों में जब पारंपरिक परिधानों का जिक्र होता है तो सबसे पहले धोती-कुर्ता ही दिमाग में आता है। यदि आप भी धोती- कुर्ते में परफेक्ट लुक चाहते हैं तो प्रिंटेड कुर्ते को सामान्य धोती के साथ पेयर करें। कुर्ते के लिए कोई भी डार्क रंग का चयन कर सकते हैं। बारीक प्रिंट का चयन करें। साथ में मोजड़ी या कोलहापुरी चप्पल पहनें।
नेहरू जैकेट
दिवाली पर नेहरू जैकेट पहनना तो बहुत सामान्य है लेकिन इस दिवाली उसे अलग ऐसे बनाना है कि राजस्थानी, काठीयावाड़ी प्रिंट में इस तरह का जैकेट लें और उसे प्लेन सफेद कुर्ते और सलवार या धोती के साथ पहनें। कांच या धागे के वर्क वाला जैकेट भी खूब फबेगा। प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनना भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हाथों में घड़ी जरुर पहनें।
लॉन्ग जैकेट, कुर्ता और स्ट्रेट पैंट
अगर कुछ नया ट्राई करने के लिए तैयार हैं तो फिर प्लेन कुर्ता लें उस पर लॉन्ग फ्लोरल जैकेट पहनें और नीचे सफेद या किसी लाइट रंग की पेंट पहनें। कुर्ते की आस्तीन को कलाई तक रोल करें और साथ में सामान्य सी कोई फुटवेयर पेयर करें। कुर्ते और जैकेट के रंग को लाईट, डार्क का कॉम्बिनेशन बनाकर पहन सकते हैं।
चिकनकारी कुर्ता
यदि आपको सिंपल और सोबर रहना पसंद हो तो चिकनकारी कुर्ते से बेहतर कोई विकल्प ही नहीं है। इसका लुक खूबसूरत तो आता ही है, साथ ही यह बेहद आरामदायक भी होते ही हैं। सलवार के साथ किसी भी प्रकार का एक्सपेरिमेंट न करें, एकदम सामान्य सलवार पहनें। साथ में ब्लैक या ब्राउन रंग की चप्पल पहनकर लुक को पूरा करें।