फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023 Shopping List: दिवाली के लिए करनी हैं खरीदारी तो बना लें इन जरूरी सामानों की लिस्ट

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023 Shopping List in Hindi Laxmi Puja Samagri Check Deepwali Saman List
Shopping - फोटो : Istock
Diwali 2023 Shopping List in Hindi: दीपों का पर्व दिवाली आने वाली है। दिवाली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस से हो रही है। दिवाली अलग अलग पांच पर्वों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली और फिर दीपावली मनाई जाती है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है। इन पांच दिनों के खास पर्व को लेकर सभी लोग उत्साहित रहते हैं। कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अक्सर लोग दिवाली वाले दिन तक बाजारों के चक्कर लगा रहे होते हैं। लोग दिवाली के मौके पर कई बार बाजार जाते हैं। पूजा के सामान से लेकर घर की सजावट के सामान तक, धनतेरस में बर्तन और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति से लेकर परिजनों के लिए कपड़े आदि के लिए और भाई दूज में तोहफे के लिए लोग ढेर सारी खरीदारी करते हैं। इस दिवाली के मौके पर अगर बार बार बाजार जाने से बचना चाहते हैं और एक बार में त्योहार की सारी खरीदारी करना चाहते हैं, तो पहले से ही दिवाली शॉपिंग की पूरी लिस्ट बना लें। दिवाली शॉपिंग लिस्ट के आधार पर करें खरीदारी।


 
Diwali 2023 Shopping List in Hindi Laxmi Puja Samagri Check Deepwali Saman List
diwali beauty tips - फोटो : istock

दिवाली की खरीदारी लिस्ट
 

  • दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की पूजा का सामान
  • खानपान का सामान
  • घर की सजावट का सामान
  • कपड़े और गिफ्ट की शॉपिंग का सामान
Diwali 2023 Shopping List in Hindi Laxmi Puja Samagri Check Deepwali Saman List
Diwali - फोटो : iStock

दिवाली पूजन सामग्री की लिस्ट
 

  • भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की प्रतिमाएं
  • भगवान के वस्त्र और श्रृंगार का सामान
  • मिट्टी के बड़े और छोटे दीए 
  • रूई की बत्ती 
  • दीए जलाने के लिए तेल या घी
  • रोली, अक्षत के लिए चावल, हल्दी, चौक बनाने के लिए आटा या रंगोली
  • प्रसाद में भगवान गणेश के लिए लड्डू और माता लक्ष्मी के लिए मिठाई
  • फूल और पान
  • चांदी का सिक्का
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Shopping List in Hindi Laxmi Puja Samagri Check Deepwali Saman List
Diwali 2023 - फोटो : Istock

सजावट का सामान

  • रंगोली के लिए रंग
  • फूल
  • इलेक्ट्रिक लाइट्स

 

विज्ञापन
Diwali 2023 Shopping List in Hindi Laxmi Puja Samagri Check Deepwali Saman List
Diwali 2023 - फोटो : Istock

कपड़े और गिफ्ट 

परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े, दिवाली और भाई दूज के लिए तोहफे, मिठाइयां, फल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed