दिवाली पर रंगोली से अपने घर को सजाने की सोच रहे हैं तो आपको लेटेस्ट डिजाइन और ट्रेंड में रहने वाली रंगोली के बारे में जरूर जानना चाहिए। दरअसल, त्योहारों में अगर घर के दरवाजे पर रंगोली न बनी हो तो फेस्टिवल अधूरा-सा लगता है। रंगोली को शुभ भी माना जाता है । माना जाता है कि घर के बाहर रंगोली बनाने का मतलब होता है कि आप देवी महालक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित कर रहे हैं। हर साल दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों की महिलाएं दरवाजे के बाहर खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाती हैं। पहले के समय में लोग अपने घर के दरवाजे पर चावल के आटे और फूलों से बनी रंगोली बनाया करते थे। वैसे तो रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है लेकिन बदलते समय के साथ इसके डिजाइन और तरीकों में काफी बदलाव देखा गया। आइए जानते हैं इस बार दिवाली पर कौन से ऐसे बेस्ट रंगोली डिजाइन हैं जो ट्रेंड में हैं
दिवाली 2019: ट्रेंड में हैं रंगोली के ये लेटेस्ट डिजाइन, ऐसे सजाएं घर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन